Move to Jagran APP

ये है रांची की स्‍मार्ट पुलिस! दरिंदों ने युवती का सिर काट लिया, वे 7 दिनों तक दंड की धाराएं तलाश रहे

रांची के ओरमांझी में सात दिन पहले एक युवती के साथ दुष्कर्म कर वहशी दरिंदे सिर काट कर अपने साथ ले गए। पहले पुलिस ने केवल हत्या की धाराएं लगाई थीं। अब सात दिन बाद दुष्कर्म की धारा जोड़ी गई है जबकि साक्ष्य पहले दिन से ही मौजूद थे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 05:09 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 07:33 AM (IST)
ये है रांची की स्‍मार्ट पुलिस! दरिंदों ने युवती का सिर काट लिया, वे 7 दिनों तक दंड की धाराएं तलाश रहे
रांची के ओरमांझी में एक युवती के साथ दुष्कर्म कर वहशी दरिंदों ने सिर काट कर हत्या कर दी थी।

रांची, राज्‍य ब्यूरो। झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी में सात दिन पहले एक युवती के साथ दुष्कर्म कर वहशी दरिंदों ने सिर काट कर पीडि़ता की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद अपराधी युवती का सिर भी अपने साथ ले गए। पहले पुलिस ने लगाई थी केवल हत्या की धाराएं। अब सात दिन बाद जोड़ी गई है दुष्कर्म की धारा, जबकि दुष्कर्म के साक्ष्य पहले दिन से ही मौजूद थे।

loksabha election banner

इस मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है औऱ लोग शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पांच दिन पहले इसी मामले को लेकर विरोध कर रहे कुछ लोगों ने सीएम का काफिला रोकने की कोशिश की थी। मौके पर उपद्रव भी हुआ था, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। मामले को लेकर झारखंड में राजनीति भी गर्म है। उपद्रव मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

चतरा सामूहिक दुष्कर्म मामले में दरिंदों ने प्राइवेट पार्ट में डाला ग्‍लास, मौत से जूझ रही विधवा

चतरा जिले के हटरगंज प्रखंड की विधवा के साथ दुष्कर्म और हैवानियत की घटना में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पीडि़ता अस्पताल में मौत से जूझ रही है। जानकारी के अनुसार छह महीने पहले भी पीडि़ता की जान लेने की कोशिश हुई थी। इस बार भी हत्या की नीयत से ही उसके साथ दरिंदगी की गई लगती है। महिला के साथ नृशंसता से स्थानीय लोग दहशत में हैं। ग्रामीण आरोपितों को मौत की सजा दिलाने की मांग कर रहै हैं।

रांची में दुष्कर्म के बाद पत्थर से सिर कुचलकर महिला की हत्‍या की कोशिश

जगन्नाथपुर में दो बच्चे की मां के साथ दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया जहां से 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में होटवार जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व आरोपित शिवा सिंह उर्फ लंगरा का कोविड 19 की जांच करायी गई। जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। पीड़िता का रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक स्थिति में सुधार हो रहा है। हालांकि, सिर में ज्यादा चोट आने की वजह से स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

बता दें कि शुक्रवार को दिनदहाड़े आरोपित शिवा सिंह उर्फ लंगरा चाय पीने के बाद पीड़िता की दुकान पर पहुंचा और नशीला पदार्थ सुंघा कर सुनसान स्थान ले गया जहां पहले उसके साथ दुष्कर्म किया फिर जान मारने की नीयत से सिर को पत्थर से कुचल दिया। हालांकि, पीड़िता की जान किसी तरह बच गई। कुछ देर बाद जैसे तैसे अपनी दुकान पहुंची। बगल के नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स भेज दिया गया।

वीआइपी इलाके में घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष

विवाहिता का दुष्कर्म जहां हुआ वो वीआइपी इलाका माना जाता है। वहां से महज कुछ दूरी पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट है। दिनरात देश-विशेष से लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में भरी दोपहरी घटी इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी रोष है। लोग राजधानी की पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर वीआइपी इलाके में पुलिस पर्याप्त सुरक्षा नहीं उपलब्ध करा सकती तो अन्य इलाकों का हाल समझा जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.