Move to Jagran APP

दुर्गा पूजा से पूर्व शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई

दुर्गा पूजा से पूर्व ही शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। हालात ऐसे ही रहे तो पूजा के समय लोगों को काफी परेशानी होगी। निगम के अधिकारियोों के अनुसार चालकों की कमी के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है।

By Edited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 08:38 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 08:39 PM (IST)
दुर्गा पूजा से पूर्व शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई
दुर्गा पूजा से पूर्व शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई

रांची, जासं। दुर्गा पूजा से पूर्व ही शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। हालात ऐसे ही रहे तो पूजा पंडालों तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होगी। पूजा के समय तो स्थिति और खराब हो जाएगी। रांची नगर निगम के अधिकारियों की मानें तो इसका मुख्य कारण करमा पूजा के बाद से ही छोटे वाहन चलाने वाले ड्राइवरों का अनियमित रूप से काम करना है। वैसे निगम के स्वास्थ्य पदाधिकारी का कहना है कि पूजा को देखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाने की तैयारी चल रही है।

loksabha election banner

अभी बिरसा चौक से हटिया स्टेशन जाने वाले मार्ग पर मुख्य सड़क के किनारे पिछले कई दिनों से कूड़े का ढेर पड़ा है। सोमवार को इस स्थल पर रांची नगर निगम का कांपैक्टर भी खड़ा रहा। हालांकि सफाईकर्मियों ने सड़क किनारे पड़े कूड़े का उठाव नहीं किया। इसी प्रकार, बिरसा चौक से हिनू चौक के बीच कूड़े का ढेर लगा हुआ था। इस स्थल पर भी रांची नगर निगम का ट्रैक्टर काफी देर तक खड़ा रहा।

फिर भी सफाईकर्मियों ने कूड़े का उठाव नहीं किया। इंदिरा पैलेस के पीछे स्थित दुर्गा मंडप के बगल में कई दिनों से सड़क का आधा हिस्सा कूड़े से पटा हुआ है। दुर्गध आ रही है। इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। साथ ही अपर बाजार में कई जगहों पर व सदर अस्पताल की चारदीवारी के समीप भी कूड़े के ढेर पड़े हैं।

152 टाटाएस व टाटाजिप है उपलब्ध 55 वार्डो में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य के लिए लगभग 152 टाटाएस व टाटाजिप वाहन उपलब्ध हैं। इसी प्रकार, गली-मोहल्लों में कूड़ा उठाव कार्य के लिए 170 ट्रैक्टर हैं। हालांकि वाहनों की संख्या के अनुरुप प्रतिदिन चालक उपलब्ध नहीं हैं। इधर, मिनी ट्रांसफर स्टेशन (एमटीएस) में उपलब्ध आधे से अधिक कांपैक्टर खराब हैं। नतीजतन छोटे वाहन कूड़े से भरे पड़े हैं।

'बीट प्लान के अनुसार छोटे वाहनों की संख्या में कमी है। जिसके कारण 70 फीसद ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य हो पा रहा है। अब दुर्गा पूजा को देखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाने की तैयारी की गई है। 53 वार्डो में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य के लिए लगभग दो सौ छोटे वाहनों की आवश्यकता है।' - डॉ. किरण कुमारी, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, रांची नगर निगम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.