Move to Jagran APP

Hockey India: झारखंड की ब्यूटी डुंगडुंग भारतीय महिला हॉकी टीम में

Beauty Dungdung. सिमडेगा की ब्‍यूटी डुंगडुंग का चयन अंडर-21 भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ है। आयरलैंड व बेलारूस जाने वाली टीम में सिमडेगा की बेटी चुनी गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 22 May 2019 08:16 AM (IST)Updated: Wed, 22 May 2019 08:43 AM (IST)
Hockey India: झारखंड की ब्यूटी डुंगडुंग भारतीय महिला हॉकी टीम में
Hockey India: झारखंड की ब्यूटी डुंगडुंग भारतीय महिला हॉकी टीम में

रांची, जासं। Beauty Dungdung - आयरलैंड में 31 मई से चार जून तक आयोजित चार देशों की अंडर-21 महिला हॉकी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में झारखंड की ब्यूटी डुंगडुंग का चयन किया गया है। ब्यूटी डुंगडुंग सिमडेगा जिले के करंगागुड़ी गांव की है और वर्तमान में सिमडेगा हॉकी सेंटर की प्रशिक्षु हैं। जूनियर नेशनल महिला हॉकी में विजेता झारखंड टीम की सदस्य ब्यूटी ने टूर्नामेंट में आठ गोल दागे थे।

loksabha election banner

ब्यूटी ने इसी बार मैट्रिक की परीक्षा द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण की है। जूनियर भारतीय आयरलैंड के बाद छह जून से बेलारूस में आयोजित एक और अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। ब्यूटी के तीनों भाई, पिता, दादा सभी हॉकी खिलाड़ी रह चुके हैं। ब्यूटी का भारतीय टीम में चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह, सिमडेगा जिला के पूर्व उपायुक्त राजीव रंजन, हॉकी झारखंड के शशिकांत प्रसाद आदि ने बधाई दी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.