Move to Jagran APP

VIDEO: घोड़े पर विधानसभा पहुंची विधायक अंबा प्रसाद, महिला दिवस पर कही यह बात

Jharkhand Ranchi News अभी झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी मौके पर अंबा प्रसाद घोड़े पर चढ़कर विधानसभा पहुंची। आज ही अंबा प्रसाद ने अपने फाउंडेशन के तहत 115 गरीब विधवा महिलाओं को स्थानीय स्‍तर पर रोजगार प्रदान किया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 05:30 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 08:26 PM (IST)
VIDEO: घोड़े पर विधानसभा पहुंची विधायक अंबा प्रसाद, महिला दिवस पर कही यह बात
Jharkhand Ranchi News घोड़े पर विधानसभा पहुंची अंबा प्रसाद।

रांची, जेएनएन। Jharkhand Ranchi News हजारीबाग के बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद आज झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने के लिए घोड़े पर बैठकर पहुंची। महिला दिवस के विशेष मौके पर उन्‍होंने अपना दिन खास बना लिया। विधानसभा पहुंचते ही सारे मीडियाकर्मियों के कैमरे उनकी ओर घूम गए। झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की पुत्री अंबा विधायक बनने के बाद हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। इसके पहले वे विधानसभा में साइकिल चलाती हुई नजर आई थी।

loksabha election banner

इधर, आज महिला दिवस के अवसर पर अंबा ने विधवा महिलाओं को एक तोहफा दिया है। उन्‍होंने ट्वीट करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त महिलाओं का सह्रदय अभिनंदन। इस अवसर पर अंबा फाउंडेशन के पहले प्रोजेक्ट की शुरुआत 115 गरीब विधवा महिलाओं को स्थानीय रोजगार व 9000 रुपये प्रति माह रुपया सुनिश्चित करके की गई है। कालांतर में इससे अन्य युवाओं, महिलाओं, स्थानीय लोगों को जोड़ा जाएगा।

बता दें कि इंटरनेशनल पोलो ग्रुप ने अंबा प्रसाद को झारखंड में घुड़सवारी के खेल का ब्रांड एंबेस्‍डर बनाया है। इसी के तहत आज महिला दिवस पर अंबा प्रसाद भारतीय नस्‍ल के घोड़े पर बैठकर विधानसभा पहुंची। इंटरनेशनल पोलो ग्रुप ने अंबा प्रसाद को लिखे पत्र में कहा है कि आप झारखंड में युवाओं का प्रतिनिधित्‍व करती हैं। आप खेल को लेकर उत्‍साही हैं। पोलो खेल में अर्जुन अवार्ड से सम्‍मानित और रिटायर्ड आर्मी कर्नल रवि राठौर ने आज अंबा प्रसाद को यह घोड़ा पोलो ग्रुप की ओर से भेंट किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.