बार कौंसिल का चुनाव 14 फरवरी को
राची : झारखंड राज्य बार कौंसिल चुनाव की घोषणा कर दी गई है। एक जनवरी से नामाकन किए ज
राची : झारखंड राज्य बार कौंसिल चुनाव की घोषणा कर दी गई है। एक जनवरी से नामाकन किए जाएंगे और 14 फरवरी को मतदान होगा। मतगणना 19 फरवरी से होगी। चुनाव पदाधिकारी कुमार गणेश दत्त ने 17 दिसंबर को चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की। कौंसिल की वर्तमान कमेटी का कार्यकाल 22 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।
चुनाव पदाधिकारी ने कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि एक जनवरी से 16 जनवरी तक नामाकन किए जाएंगे। नामाकन पत्रों की जाच 17 और 18 जनवरी को की जाएगी। 26 से 31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 14 फरवरी को मतदान होगा। राज्य के विभिन्न जिला बार संघों कार्यालय में मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 69 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।
कौंसिल चुनाव में 25 सदस्यों का चुनाव होगा। इसमें 13 वैसे सदस्यों का चुना जाएगा, जिनकी प्रैक्टिस दस साल से अधिक की हो। 19 फरवरी से मतगणना शुरु होगी। मतगणना बार कौंसिल कार्यालय में होगी।