Move to Jagran APP

Bank Holidays in July 2022: जुलाई में 17 दिनों तक बैंक बंद... फटाफट निपटाएं अपना काम; देखें LIST

Bank Holidays in July 2022 जुलाई 2022 महीना दैनिक बैंकिंग के ग्राहकों के लिए बुरी खबर लेकर आया है। इस महीने में 17 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। इनमें रविवार का 5 साप्‍ताहिक अवकाश भी शामिल है। ग्राहकों को 13 दिनों में अपने काम निपटाने होंगे। देखें Bank Holidays LIST

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 29 Jun 2022 01:30 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2022 09:11 AM (IST)
Bank Holidays in July 2022: जुलाई में 17 दिनों तक बैंक बंद... फटाफट निपटाएं अपना काम; देखें LIST
Bank Holidays in July 2022: जुलाई 2022 में 17 दिन तक बैंक बंद रहेंगे।

रांची, जेएनएन। Bank Holidays in July 2022 भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार जुलाई 2022 के महीने में बैंक कुल 17 दिन बंद रहेंगे। सरकारी और निजी सभी बैंकों द्वारा राजपत्रित छुट्टियां मनाई जाती हैं। इसके अतिरिक्त, रविवार और सभी वैधानिक छुट्टियों पर बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं। जुलाई के महीने में पूरे देश में कई क्षेत्रीय त्योहार मनाए जाने हैं। नतीजतन स्थानीय कैलेंडर के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक छुट्टियों पर 17 दिनों तक बंद रहेंगे। बैंक ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने खातों से जुड़े कार्यों व अन्‍य बैंकिंग के लिए सिर्फ 14 दिनों में योजना बनाकर अपने काम निपटा लें। हालांकि, इन छुट्टियों के दिनों भी इंटरनेट बैंकिंग व अन्‍य ऑनलाइन सेवाएं अनवरत उपलब्ध रहेंगी।

loksabha election banner

बता दें कि आरबीआई ने बैंक छुट्टियों को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत कर रखा है। इसके अलावा कई क्षेत्रीय छुट्टियां हैं, जो राज्‍य सरकारों के कैलेंडर के अनुसार प्रभावी होती हैं। एक राज्य से दूसरे राज्य और बैंक से बैंक में अवकाश भिन्न हो सकते हैं। जुलाई के महीने में शनिवार और रविवार को मिलाकर लगभग आधे महीने तक बैंक बंद रहने की संभावना है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार जुलाई महीने में बैंक लगभग 17 दिनों तक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी सार्वजनिक, निजी, क्षेत्रीय, सहकारी, विदेशी बैंकों द्वारा मनाई जाएंगी। जुलाई में इतनी बड़ी संख्‍या में छुट्टियों की मख्‍य वजह इस महीने मनाए जाने वाले क्षेत्रीय त्योहार हैं।

इससे पहले जून के महीने में बैंक करीब आठ दिन और मई में ग्यारह दिन बंद रहे। जुलाई के महीने में बैंक की छुट्टियों की पूरी सूची नीचे दी गई है। अगर आप दैनिक बैंकिंग के ग्राहक हैं, तो इन अवकाश की तारीखों को जरूरत के मुताबिक नोट करके रख सकते हैं। इन तारीखों को बैंकों में जाने से आपको बचना चाहिए, क्योंकि अवकाश के दिन बैंक की ऑफलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

जुलाई 2022 में बैंक अवकाश, छुट्टियों की पूरी सूची देखें

  • 01 जुलाई, 2022 (शुक्रवार): रथ यात्रा (ओडिशा)
  • 05 जुलाई, 2022 (मंगलवार): गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन (जम्मू और कश्मीर)
  • 06 जुलाई, 2022 (बुधवार): एमएचआईपी दिवस (मिजोरम)
  • 07 जुलाई, 2022 (गुरुवार): खारची पूजा (त्रिपुरा)
  • 09 जुलाई, 2022 (शुक्रवार): ईद-उल-अधा (बकरीद); दूसरा शनिवार
  • 11 जुलाई, 2022 (सोमवार): ईद-उल-अधा
  • 13 जुलाई, 2022 (बुधवार): शहीद दिवस (जम्मू और कश्मीर)
  • 13 जुलाई 2022 (बुधवार): भानु जयंती (सिक्किम)
  • 14 जुलाई, 2022 (गुरुवार): बेन दीनखलम (मेघालय)
  • 16 जुलाई, 2022 (शनिवार): हरेला (उत्तराखंड)
  • 23 जुलाई 2022 (शनिवार): चौथा शनिवार
  • 26 जुलाई, 2022 (मंगलवार): केर पूजा (त्रिपुरा)

जुलाई 03, 10, 17, 24 और 31 (रविवार)

कुछ छुट्टियां कुछ राज्यों के लिए विशिष्ट होती हैं और अलग-अलग राज्यों और बैंक से बैंक में भिन्न हो सकती हैं।जो बैंक ग्राहक जुलाई 2022 में बैंक की छुट्टियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, वे आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट @rbi.org.in पर जाकर देख सकते हैं। जुलाई में बैंक की छुट्टियों के बारे में सभी नवीनतम जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.