Palamu Corona News: पलामू में मिले 2 कोरोना संक्रमित, बांग्लादेश से आये थे दोनों
Jharkhand Corona Update News. कोरोना जांच के लिए उनका स्वाब सैंपल लिया गया था। मंगलवार रात को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
मेदिनीनगर, जासं। पलामू में दो और कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। इसमें एक हरिहरगंज और दूसरा हुसैनाबाद क्षेत्र का रहने वाला है। अन्य 21 लोगों के साथ वे लोग 4 जून को पलामू लौटे थे। बांग्लादेश के ढाका से हवाई यात्रा कर बिहार के गया पहुंचे। गया से बस पर सवार होकर पलामू आए। चियांकी में स्क्रीनिंग के बाद सभी को आइटीआइ स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रख दिया गया था। कोरोना जांच के लिए उनका स्वाब सैंपल लिया गया था। मंगलवार रात को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ। उनके ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी ली। तत्काल आइटीआइ से उसे पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर फॉर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। आयुष मंत्रालय की जारी गाइडलाइन के अनुसार उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। पलामू के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने बताया कि पलामू आते ही दोनों को क्वारंटाइन कर दिया गया था।
वह किसी के संपर्क में नहीं आया है। पलामू के लोग घबराए नहीं। प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें। पलामू के सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ केनेडी ने दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि की। बताया कि वह किसी के संपर्क में नहीं आया है। मालूम हो कि पलामू में इससे पहले 29 कोरोना के संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी। आयुष मंत्रालय की जारी गाइडलाइन के अनुसार उपचार के बाद 27 संक्रमित स्वस्थ हो कर घर चले गए। शेष 4 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।