यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
JSSC CGL Exam Result: सीजीएल परीक्षा के परिणाम प्रकाशन पर रोक बरकरार, 15 जुलाई को अगली सुनवाई
झारखंड हाई कोर्ट ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के परिणाम पर लगी रोक बरकरार रखी है और अगली सुनवाई 15 जुलाई ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा के रिजल्ट पर लगी रोक बरकरार रखते हुए अगली सुनवाई 15 जुलाई को निर्धारित की है।
गुरुवार को मामले की आंशिक सुनवाई के बाद पीठ ने 15 जुलाई तक सुनवाई टाल दी जेएसएससी सीजीएल परीक्षा मामले की जांच सीआइडी कर रही है। सीजीएल परीक्षा-2023 में गड़बड़ी के आरोप में सीआइडी ने दो केस दर्ज किए हैं।
पहला केस रांची पुलिस से टेकओवर करने के बाद दर्ज किया गया है, जो रातू थाने में दर्ज हुआ था। जबकि, दूसरा केस जेएसएससी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इस मामले के अनुसंधान के लिए एसआइटी भी गठित है।
इस संबंध में प्रकाश कुमार व अन्य की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (2023) 28 जनवरी 2024 को हुई थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक हो गया था।
इसके बाद एसआइटी का गठन किया गया और परीक्षा रद कर दी गई। दोबारा 21 सितंबर 2024 एवं 22 सितंबर 2024 को हुई परीक्षा में भी पेपर लीक होने का आरोप लगाया गया है। मामले की सीबीआइ जांच कराई जाए।
