Move to Jagran APP

Eid ul-Adha 2020: आज ईद-उल-अजहा के चांद पर रहेगी नजर, दिखा तो 31 को मनाई जाएगी बकरीद

Eid ul-Adha 2020. मंगलवार को चांद दिखा तो 31 जुलाई को वरना एक अगस्त को बकरीद मनाई जाएगी। कहा गया है कि सभी लोग शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए चांद देखें।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 09:30 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 03:35 PM (IST)
Eid ul-Adha 2020: आज ईद-उल-अजहा के चांद पर रहेगी नजर, दिखा तो 31 को मनाई जाएगी बकरीद
Eid ul-Adha 2020: आज ईद-उल-अजहा के चांद पर रहेगी नजर, दिखा तो 31 को मनाई जाएगी बकरीद

रांची, जासं। Eid ul-Adha 2020 मुस्लिम धर्मावलंबियों की नजर मंगलवार को ईद-उल-अजहा के चांद पर रहेगी। जीकादा महीने की मंगलवार को 29 तारीख है। इस दिन ईद उल अजहा यानि जिलहिज्जा (बकरीद) के चांद के नमूदार होने के इमकान हैं। अगर, मंगलवार को चांद दिख गया तो 31 जुलाई को बकरीद होगी। वरना, एक अगस्त को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। इसलिए रांची के दारुल कजा इमारत-ए -शरीया के काजी शरीअत मुफ्ती मोहम्मद अनवर कासमी ने जलिहिज्जा का चांद देखने की अपील की है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि चांद देखने की कोशिश करना एक धार्मिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अपील की सभी लोग शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए मास्क लगा कर चांद देखें। चांद देखने के दौरान ज्यादा भीड़ नहीं लगाएं। इसलिए सभी लोग चांद देखने की कोशिश करें। ताकि लोग चांद की गवाही दे सकें और इमारत चांद का एलान कर सके।

इमारत-ए-शरीया ने बिहार, झारखंड, ओडिशा और बंगाल के विभिन्न शहरों और कस्बों में मौजूद 66 शाखाओं और हजारों बस्तियों में स्थापित इमारत-ए-शरीया की कमेटी के चांद देखती है और इसकी इत्तेला करती है। इसी तरह, शहर की दूसरी संस्था इदारा-ए- शरीया ने भी लोगों से चांद देखने और संस्था को इसकी सूचना देने को कहा है। गौरतलब है कि जिलहिज्जा की 10 तारीख को ईद उल अजहा का पर्व मनाया जाएगा।

इदारा-ए-शरिया ने बनाए 52 हेलाल केंद्र

इदारा-ए-शरीया के मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने बताया कि चांद देखने के लिए रांची में कई केंद्र बनाए गए हैं। इसका मुख्य केंद्र डोरंडा होगा। यहां चुने हुए उलेमा ए केराम ही मौजूद रहेंगे। इदारा-ए-शरीया ने राज्य में 52 केंद्रों पर हेलाल (हेलाल) केंद्र बनाए हैं।

चांद दिखे तो इन नंबरों पर दें सूचना

दारु कजा इमारत शरीया रांची 0651-2350023,9430113833,9334054254,7903861385

चतरा-9431386707.9852951752

जमशेदपुर- 9334617212,9534741637,0657.2364785

धनबाद- 9835598327. 936812883.

कोडरमा-8507825390, 9934149491

गिरिडीह-  8809490394.

चितरपुर- 9955269514

हजारीबाग-  8294814338

बोकारो -7004516070,7549295314

लोहरदगा-9304809887,9997715370

जामताड़ा- 8969538840.9934358440

गोड्डा-7764942943


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.