Move to Jagran APP

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : दीपक प्रकाश

भारतीय जनता पार्टी राची जिला ग्रामीण का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 06:30 AM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 06:30 AM (IST)
कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : दीपक प्रकाश
कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : दीपक प्रकाश

संसू, अनगड़ा : भारतीय जनता पार्टी राची जिला ग्रामीण का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ रविवार को सेवा भारती जोन्हा में हुआ। मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने दीप जलाकर शिविर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो ने किया। प्रशिक्षण में सभी मंडल के अध्यक्ष व महामंत्रियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के पहले सत्र में आत्म निर्भर भारत विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद से लेकर गाधी जी ने आत्म निर्भर भारत को लेकर कई महत्वपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किए थे। पूरी दुनिया एक ओर जहां अर्थ केंद्रित वैश्वीकरण पर जोर दे रही है, वही भारत मानव केंद्रित शक्ति पर जोर दे रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूती देने व आगे बढ़ाने के लिए अनुशासित रहने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के लिए रीढ़ है। भाजपा झारखंड के प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह व पंकज सिन्हा ने भी प्रशिक्षण दिया। इससे पूर्व भाजपा राची जिला ग्रामीण कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने 15 दिसंबर तक जिला के सभी बूथ कमेटी को गठित करने का टास्क कार्यकर्ताओं को दिया है। बैठक में प्रदेश महामंत्री आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि कार्यकर्ता चुनावी टिकट के लिए राजनीति ना करें। संगठन को मजबूत करे। आप जनप्रतिनिधि बन जायेंगे। संगठन की मजबूती ही आपका भविष्य निर्धारित करेगा।

loksabha election banner

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व विधायक जीतूचरण राम, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक आनंद जायसवाल, जिला प्रभारी बिनोद सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, प्रभुदयाल बड़ाइक, मानकी राजेन्द्र शाही, अमरनाथ चौधरी, मनोज बाजपेयी, रमाकात महतो, ओबीसी जिलाध्यक्ष प्रताप कुशवाहा, अनगड़ा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, बुधराम बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.