Move to Jagran APP

पुलिस ने दिखाई मानवता, लेबर पेन होने पर गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्‍पताल; गूंजी किलकारी Ranchi News

सिमडेगा की महिला बस से रांची के खादगढ़ा बस स्‍टैंड पर उतरी थी। अचानक से लेबर पेन होने पर लोगों ने मदद की गुहार लगाई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक कार से गर्भवती को सदर अस्‍पताल भेजा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 03:29 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 09:31 AM (IST)
पुलिस ने दिखाई मानवता, लेबर पेन होने पर गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्‍पताल; गूंजी किलकारी Ranchi News
बच्‍चे को जन्‍म देने के बाद मासूम को निहारती उसकी मां।

रांची, जासं। रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड टीओपी की पुलिस ने गुरुवार को मानवता की मिसाल पेश की। हुआ यूं कि सिमडेगा जिले के कोलाबीरा के टोटिकल रायबेडा गांव की एक गर्भवती महिला ज्योति डुंगडुंग बस से रांची पहुंची। बस से उतरने के बाद उसे अचानक लेबर पेन हुआ। वह दर्द से कराहने लगी। इसकी जानकारी मिलते ही खादगढ़ा टीओपी पुलिस बस के पास पहुंची और गर्भवती महिला को फौरन सदर अस्पताल पहुंचाया।

loksabha election banner

इसके बाद गर्भवती महिला ने अस्‍पताल में एक स्‍वस्‍थ बच्चे को जन्म दिया। घटना गुरुवार की सुबह की है। सिमडेगा से एक बस खादगढ़ा बस स्टैंड पर आकर रुकी। बस से सवारी उतर ही रही थी कि तभी एक महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। लोग जमा हो गए तो पता चला कि वह गर्भवती है और उसे लेबर पेन है। इसके बाद आस-पास मौजूद महिलाएं फौरन वहां जमा हो गईं और मदद की गुहार लगाने लगीं।

इसकी सूचना खादगढ़ा टीओपी के प्रभारी भीम सिंह को मिली। वह फौरन मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक कार का इंतजाम कराया। साथ ही मेडिकल टीम को भी फोन किया। मेडिकल टीम के पहुंचने के बाद महिला को सदर अस्पताल ले जाया गया। भीम सिंह भी सदर अस्पताल गए ताकि महिला को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो। सदर अस्पताल में महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.