Move to Jagran APP

Jharkhand: बाबूलाल मरांडी बोले, नरेंद्र मोदी का जीवन देश-समाज और संगठन को समर्पित

Jharkhand Political News भाजपा नेता ने कहा कि हमें अपने देश में बनी वस्तुओं का ही इस्तेमाल करते हुए देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान करना चाहिए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 09:27 AM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 01:39 PM (IST)
Jharkhand: बाबूलाल मरांडी बोले, नरेंद्र मोदी का जीवन देश-समाज और संगठन को समर्पित
Jharkhand: बाबूलाल मरांडी बोले, नरेंद्र मोदी का जीवन देश-समाज और संगठन को समर्पित

रांची, जासं। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ७० वे जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के निमित्त वेबिनार का आयोजन किया। मुख्य अतिथि बाबूलाल मरांडी थे। उनका स्वागत भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने किया। कार्यक्रम में भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री सह झारखंड के प्रभारी गौरव तिवारी भी ऑनलाइन थे। बाबूलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन को देश समाज और संगठन के प्रति समर्पित कर दिया है।

loksabha election banner

हमें अपने देश में बनी वस्तुओं का ही इस्तेमाल करते हुए देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान करना चाहिए। इससे छोटे-छोटे उद्योग बढ़ेंगे और भारत अपने पैरों पर खड़ा हो पाएगा। लोकल को वोकल बनने की आवश्यकता है। जब गांव के लोग मजबूत होंगे, भारत आर्थिक रूप से मजबूत होगा। गौरव तिवारी ने कहा कि भाजयुमो का एक-एक कार्यकर्ता कर्तव्यनिष्ठ है और आत्मनिर्भर भारत के लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाएगा।

किसलय तिवारी ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। राष्ट्रीय सेवा हमारा पहला लक्ष्य है। संचालन भाजयुमो रांची महानगर अध्यक्ष सुयप्रभात ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रुपेश सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में संजय पोद्दार, श्रीनिवास, आकाश भूषण, पवन पासवान, रोमित नारायण सिंह, कृष्णा साव, रजनी आनंद, अमन जयसवाल, अमिताभ धीरज, देवराज सिंह सहित झारखंड के सभी मंडल के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पदाधिकारी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.