बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन से पूछा, महिलाओं की अस्मत लूट रही, कब जागेंगे सरकार!
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को एक पर एक कई ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा। रांची के ओरमांझी में सिर काटकर युवती की हत्या किए जाने के मामले में उन्होंने इंसाफ की मांग की।
रांची, जेएनएन। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को एक पर एक कई ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा। रांची के ओरमांझी में सिर काटकर युवती की हत्या किए जाने के मामले में उन्होंने इंसाफ की मांग की। बाबूलाल ने टि्वटर पर लिखा - रांची निर्भया कांड को एक हफ़्ते बीत चुके हैं लेकिन अभी तक मृतक लड़की की पहचान तक नहीं हो पायी है, उसका सिर तक नहीं मिला। सरकार बस इनाम राशि घोषित कर अपना काम दूसरों के ऊपर डालने के प्रयास में है।
16 से 22 जनवरी तक उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सांगठनिक प्रवास पर रहेंगे बाबूलाल मरांडी
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी 16 से 22 जनवरी के बीच उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के विभिन्न जिलों में सांगठनिक प्रवास पर रहेंगे। मरांडी 16 जनवरी को बोकारो, 17 को धनबाद महानगर, 18 को धनबाद ग्रामीण, 19 को गिरिडीह, 20 को कोडरमा, 21 को हजारीबाग और 22 जनवरी को रामगढ़ जिला इकाई द्वारा आयोजित विभिन्न बैठकों एवं सम्मेलन में भाग लेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने बताया कि बाबूलाल मरांडी सभी जिलों में अनुसूचित जाति सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे। प्रवास के दौरान वे जिलों के प्रबुद्ध जनों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर राज्य की स्थिति पर चर्चा करेंगे।
इधर दूसरे ट्वीट में बाबूलाल मरांडी ने लिखा कि रांची निर्भया कांड राज्य के अब तक के इतिहास में शायद सबसे वीभत्स घटना है। लेकिन राज्य सरकार ने इसके एक हफ़्ते बीत जाने के बावजूद इसे सुलझाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। क्या अब राज्य में महिलाएं सुरक्षित हैं? अब स्थिति भयावह हो चुकी है। प्रशासन के निक्कमेपन की वज़ह से अपराधियों के मन में कानून का भय समाप्त हो चला है। कब जागेगी सरकार की संवेदनशीलता?
राँची निर्भया कांड राज्य के अब तक के इतिहास में शायद सबसे विभत्स घटना है । लेकिन राज्य सरकार ने इसके एक हफ़्ते बीत जाने के बावजूद इसे सुलझाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है ।#Justice_For_Ranchi_Nirbhaya
— Babulal Marandi (@yourBabulal) January 9, 2021