प्रदीप ने किया कांग्रेस के ऑफर से इन्कार, गोड्डा-कोडरमा व चतरा से कम पर समझौता नहीं
Pradeep Yadav. झारखंड विकास मोर्चा के महासचिव प्रदीप यादव ने कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ने के आॅफर से इंकार किया है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 01:36 PM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 01:36 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। लोकसभा चुनावों के लिए विपक्षी महागठबंधन का खाका तैयार होने की खबरों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा ने तीन सीटों पर दावा ठोक दिया है। झाविमो ने महागठबंधन में लोकसभा चुनाव के लिए दो सीटें दिए जाने से इतर तीन सीटों पर दावा जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी गोड्डा, कोडरमा तथा चतरा संसदीय सीट से चुनाव लड़ेगी। इन सीटों पर पार्टी की मजबूती का दम भरते हुए झाविमो महासचिव ने कहा कि उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का काेई ऑफर नहीं मिला है। उन्होंने कांग्रेस के ऑफर से इन्कार करते हुए कहा कि अभी तक यह न्योता उनके पास नहीं पहुंचा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें