Move to Jagran APP

प्रभु येशु के आगमन की प्रतीक्षा में राजधानी रांची के चर्च हुए गुलजार

प्रभु येशु के जन्‍मद‍िन की तैयार‍ियां शुरू हो गई हैं। इसका नजारा इस समय आप राजधानी रांची के चर्च में देख सकते हैं। रव‍िवार को यहां व‍िशेष प्रार्थना सभा आयोज‍ित की गई। इसमें बड़ी संख्‍या में बच्‍चों ने भाग ल‍िया। प्रभु येशु का गुणगान क‍िया।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 04:25 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 04:25 PM (IST)
प्रभु येशु के आगमन की प्रतीक्षा में राजधानी रांची के चर्च हुए गुलजार
रांची महाधर्मप्रांत के आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो बच्‍चों को आशीर्वाद देते हुए। जागरण

रांची, (जागरण संवाददाता) : जैसे-जैसे प्रभु येशु के जन्‍म द‍िन की तारीख नजदीक आ रही है, राजधानी रांची के चर्च में चहल-पहल तेजी से बढ़ने लगी है। रव‍िवार को द‍िनभर चर्च में चहल-पहल देखी गई। प्रभु येशु के आगमन को देखते हुए दूसरे रविवार को चर्च में धार्म‍िक अनुष्‍ठान के साथ विशेष प्रार्थना सभा आयोज‍ित की गई। इसमें बड़ी संख्‍या में ईसाई धर्म के मानने वाले शाम‍िल हुए। बच्‍चों के चेहरे पर उत्‍साह देखते बन रहा था।

loksabha election banner

बताया गया क‍ि प्रभु येशु के आगमन काल के पहले सप्ताह से जन्‍मद‍िन की तैयारी शुरू कर दी गई है। आवर लेडी ऑफ लूर्डेस चर्च सामलोंग के बच्‍चों ने रव‍िवार को प्रार्थना कर व‍िश्‍व कल्‍याण की कामना की। रांची महाधर्मप्रांत के आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो ने सभी बच्चे-बच्चियों को संस्कार प्रदान किया। आर्च बिशप ने अपने संदेश में प्रभु येशु के आगमन काल की व‍िशेषता पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने कहा कि हम अपने जीवन से प्रभु येशु को साक्षी दें। दूसरों को प्यार करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.