अभाविप के नए भवन में ई-लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष होंगे खास, हुआ भूमिपूजन
रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रात के नए प्रदेश कार्यालय के निर्माण के लिए वर्द्धमान कंपाउंड में भूमिपूजन किया गया।
रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रात के नए प्रदेश कार्यालय के निर्माण के लिए वर्धमान कंपाउंड में भूमिपूजन हुआ। जानकारी दी गई कि नए बन रहे भवन में विद्यार्थी परामर्श सहायता केंद्र, वाचनालय, ई-लाइब्रेरी, जनजातीय व्यक्तित्व विकास केंद्र, कंप्यूटर सेंटर, सभागार, बुक-बैंक, स्वाध्याय मंडल, रक्तदाता समूह केंद्र आदि सुविधाएं होंगी। परिषद के प्रदेश कार्यालय मंत्री दीपेश कुमार ने बताया कि यह कार्यालय छात्र विकास के लिए चहुंमुखी दिशा प्रदान करेगा। भूमिपूजन के अवसर पर शुभचिंतक मिलन समारोह का आयोजन महात्मा गाधी स्मृति भवन (ऑड्रे हाउस) में किया गया।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील अंबेकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समय के साथ अभाविप के कार्यो में परिवर्तन हुआ है। परिषद का कार्य समाज के उद्देश्य के लिए एवं समाज के माध्यम से ही होता है। उन्होंने कहा कि अभाविप नेशन फर्स्ट की भावना को लेकर आगे बढ़ रहा है। आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर कहा कि युवाओं को ज्ञान-शील एकता से युक्त होकर अपने सास्कृतिक व्यक्तिगत एवं राष्ट्रीय चरित्र के संरक्षण करने की आवश्यकता आज है। सरना समाज के मुख्य पहान जगलाल पाहन ने कहा कि परंपरा, जल, जंगल, जमीन एवं प्रकृति को सही मार्गदर्शन देने के लिए बुजुर्गो के साथ युवाओं की आवश्यकता है। अभाविप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आरएसएस के क्षेत्र संघचालक सिद्धनाथ ने कहा कि विभिन्न कठिनाइयों से आगे की ओर अभाविप बढ़ रहा है। राज्य की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अभाविप निरंतर तत्पर है। यह बाकी छात्र संगठनों से अलग है क्योंकि संपूर्ण राष्ट्र को एक दृष्टि में रखकर यह कार्य करता है। विकास भारती के सचिव अशोक भगत ने कहा कि समय काल परिस्थिति के अनुसार परिवर्तित होते हुए आज अभाविप के भव्य कार्यालय का निर्माण हो रहा है जो एक गौरव का क्षण है।
मौके पर संघ के प्रात प्रचारक रविशकर, सह प्रात प्रचारक दिलीप कुमार, राकेश लाल, अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन, प्रदेश संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पंकज कुमार विद्यार्थी, विकास परिषद के प्रो. नाथू गाड़ी, प्रदेश मंत्री रोशन सिंह आदि उपस्थित थे।