Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश, काला झंडा दिखाने का प्रयास

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अधिवेशन में हिस्सा लेने शनिवार को रांची आए धर्मेद्र प्रधान के काफिले को रोकने की कोशिश की गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 09:09 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 09:09 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश, काला झंडा दिखाने का प्रयास
केंद्रीय मंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश, काला झंडा दिखाने का प्रयास

जागरण संवाददाता, रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अधिवेशन में हिस्सा लेने शनिवार को रांची पहुंचे केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस व स्टील मंत्री धर्मेद्र प्रधान के काफिले को रोकने का प्रयास किया गया। दोपहर करीब एक बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से निकलकर राजभवन जाने के दौरान हिनू चौक पर यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सड़क पर उतर कर नारेबाजी की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री को काला झंडा दिखाने का भी प्रयास किया गया।

loksabha election banner

इधर, एहतियात के तौर पर मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक रोका गया और काफिले को कड़ी सुरक्षा के बीच राजभवन के लिए भेजा गया। प्रदर्शनकारियों व पुलिस बल के बीच इस दौरान हल्की नोकझोंक भी हुई। दरअसल महिला पुलिसकर्मी के डंडे को एक प्रदर्शनकारी ने पकड़ लिया। इस बीच काफिले के साथ चल रहे कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में विवाद होने लगा तो पुलिस अधिकारियों ने समझाकर दोनों पक्षों को शांत किया। पुलिस ने इस दौरान प्रदर्शनकारियों के पास से काला झंडा आदि भी जब्त किया।

--------

भाजपा कार्यकर्ता भी थे मौजूद, हुई नोकझोंक :

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के रांची आने के कार्यक्रम पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद थे। काफिले के पीछे भाजपा के करीब 500 से अधिक कार्यकर्ता थे। युवा कांग्रेस व एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम थी। काफिला गुजरने के बाद मामला धीरे-धीरे शांत हो गया। हालांकि कुछ देर तक ऐसा लग रहा था कि बात आगे बढ़ सकती है लेकिन पुलिसकर्मियों की सक्रियता से मामला तनावपूर्ण होने से बच गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.