विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमिका के कहने पर तेज गति से दौड़ाई कार, दो घायल व एक की मौत

By JagranEdited By:
Published: Sat, 27 Nov 2021 09:00 AM (IST)

नामकुम थाना क्षेत्र के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार कार सवार युवक ने मारी टक्कर

प्रेमिका के कहने पर तेज गति से दौड़ाई कार, दो घायल व एक की मौत
प्रेमिका के कहने पर तेज गति से दौड़ाई कार, दो घायल व एक की मौत

जागरण संवाददाता, रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को नशे में धुत होकर चला रहे ड्राइवर ने तीन लोगों को कुचल दिया। इसमें एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका का नाम पचिया देवी है। घायल और मृतका जोरार के रहने वाले हैं। हादसे को अंजाम देने के बाद ड्राइवर भागने की फिराक में था। लेकिन कार एक बिजली के खंभे से टकरा गई और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने नशे में धुत ड्राइवर की जमकर धुनाई की और उसके बाद नामकुम थाना पुलिस को सौंप दी। नशे में धुत ड्राइवर का नाम मनोरंजन है और वह शापिग के लिए गर्लफ्रेंड के साथ रांची आया था। शापिग करने के बाद वह अपने घर सिल्ली लौट रहा था।

प्रेमिका ने कहा और हाई स्पीड में दौड़ा दी कार: गिरफ्तार मनोरंजन कुमार साहू ने बताया कि प्रेमिका कार की हाई स्पीड देखना चाहती थी। प्रेमिका की चाहत को पूरा करने में यह हादसा हो गया। पुलिस के सामने मनोरंजन कुमार साहू ने बताया कि सिल्ली जाने के पहले रांची में दोनों ने मिलकर शराब पी। शराब का अधिक सेवन करने की वजह से उसने अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद यह हादसा हुआ। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और गिरफ्तार मनोरंजन कुमार साहू से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की तहकीकात की जा रही है।