विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: घायल सहायक पुलिसकर्मियों से मिलने RIMS पहुंचे CM हिमंत, जाना हाल-चाल; घटना को बताया निंदनीय

Published: Sat, 20 Jul 2024 02:08 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2024 02:26 PM (IST)

अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 18 दिनों से सहायक पुलिसकर्मी आंदोलन कर रहे थे और शुक्रवार को जब ...और पढ़ें

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्व सरमा रिम्स अस्पताल पहुंचे
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्व सरमा रिम्स अस्पताल पहुंचे

HighLights

  1. मीडिया से बातचीत के दौरान हिमंत ने घटना को बताया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण
  2. इस मौके पर अमर कुमार बाउरी व कांके के विधायक समरीलाल रहे उपिस्थत

जागरण संवाददाता, रांची। मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे सहायक पुलिस कर्मियों पर लाठीचार्ज के बाद घायलों से मिलने के लिए शनिवार को असम के मुख्यमंत्री व झारखंड चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा रिम्स पहुंचे।

रिम्स के सर्जरी वार्ड में भर्ती जवानों से उनका हाल-चाल जाना। वहीं सर्जरी विभाग के डॉ. पंकज बोदरा को बेहतर इलाज के लिए कहा। मीडिया से बातचीत के दौरान हिमंता विश्व सरमा ने कहा कि घटना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

सहायक पुलिस कर्मियों पर लाठीचार्ज करना बताया निंदनीय

सहायक पुलिस कर्मियों पर लाठीचार्ज करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस घटना को टाला जा सकता था, बातचीत कर इस मसले का हल निकाला जा सकता था। सहायक पुलिसकर्मियों ने बताया है कि वेतन नियमित नहीं मिलता है। हर साल का एक्सटेंशन होता है। मेडिक्लेम नहीं मिलता है।

सरकार ने जो वादे किए थे वह भी निभाया नहीं है। सहायक पुलिस कर्मियों ने बताया कि इन्हें वोटिंग देने का भी अधिकार नहीं दिया गया। पोस्टल बैलेट तक नहीं दिए गए। मारपीट करना किसी के लिए अच्छा नहीं है।

रिम्स में 15 की संख्या में घायल जवान भर्ती हैं। मेडिसिन और सर्जरी वार्ड सहित अन्य विभागों में इनका इलाज चल रहा है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी व कांके के विधायक समरीलाल उपिस्थत थे।

इन वजह से किया गया पुलिस बल का प्रयोग

बता दें कि अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 18 दिनों से सहायक पुलिसकर्मी आंदोलन कर रहे थे और जब सहायक पुलिसकर्मी सीएम आवास का घेराव करने पर आमादा थे, तो इस दौरान उन पर हल्का पुलिस बल प्रयोग किया गया।

आंदोलनकारी जैसे ही सुरक्षा घेरे तक पहुंचे वहां तैनात पुलिसबल ने उन्हें रोक दिया। माहौल तनावपूर्ण होता देख पुलिसबल ने आंदोलनकारियों पर बल प्रयोग किया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।

भीड़ अलग-अलग रास्ते से सीएम आवास की ओर बढ़ने लगी तो पुलिस की कार्रवाई और सख्त हो गई। वहां खड़ी कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं।

ये भी पढे़ं-

'हर हिंदू रक्त का प्रतिशोध...', झारखंड में NDA सरकार बनते ही क्‍या होगा; असम के CM ह‍िमंत ने कर दिया एलान

रांची में गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम, यहां की गई पार्किंग की व्यवस्था; चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा