Road Accident: पलामू में अनियंत्रित होकर पलटी पुलिस जीप, ASI की मौत; चालक समेत चार घायल
पलामू जिला अंतर्गत नीलांबर पितांबरपुर थाना के एसआई सुनील कुमार यादव कि सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। चालक समेत चार पुलिस जवान घायल हो गए। घटना बुधवार रात 12 बजे की है। सड़क दुर्घटना में घायलों में चालक वीरेंद्र कुमार यादव आदि शामिल हैं।
पलामू, जासं । पलामू जिला अंतर्गत नीलांबर पितांबरपुर थाना के एसआई सुनील कुमार यादव कि सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। चालक समेत चार पुलिस जवान घायल हो गए। घटना बुधवार रात 12 बजे की है। सड़क दुर्घटना में घायलों में चालक वीरेंद्र कुमार यादव, पुलिस जवान चंदन कुमार, विनोद मुंडा व अभिषेक कुमार का नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार थाना पुलिस के जवान बुधवार की रात पांकी- मेदनीनगर मुख्य पथ पर गस्ती कर रहे थे।
इसी क्रम में मुर्मूसी एवं बैरिया मोड़ के बीच पुलिस वाहन जीप संख्या जेएच 03 एफ 0413 असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना के संबंध एसडीपीओ अनूप बड़ाईक ने बताया कि पुलिस की गाड़ी असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमें एसआई सुनील यादव का घटनास्थल पर ही मौत हो गया। तीन अन्य जवान घायल हुए हैं। इसमें बहुत ही गंभीर रूप से घायल जवान चंदन कुमार को रांची रेफर किया गया है। अन्य तीन जवान का इलाज एनएमसीएच मेदिनीनगर में कियाा जा रहा। गाड़ी में बैठे सभी लोग घायल हैं और इलाजरत हैं।