Move to Jagran APP

पत्थलगड़ी राजनीतिक डाका है : कड़िया मुंडा

पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष और खूंटी सांसद कड़िया मुंडा ने आदिवासी बुद्धिजीवियोंके साथ संवाद में विपक्ष पर आदिवासियों को भड़काने का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Jul 2018 08:45 AM (IST)Updated: Thu, 12 Jul 2018 08:45 AM (IST)
पत्थलगड़ी राजनीतिक डाका है : कड़िया मुंडा
पत्थलगड़ी राजनीतिक डाका है : कड़िया मुंडा

राज्य ब्यूरो, रांची : पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष और खूंटी सांसद कड़िया मुंडा ने आदिवासी बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में अनुसूचित जनजाति के सबसे अधिक सांसद और विधायक भाजपा से हैं। यह कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है और इसे तोड़ने के लिए साजिश की जा रही है। खूंटी में जिस तरह से कुछ लोग पत्थलगड़ी कर रहे हैं वह एक साजिश के तहत राजनीतिक डाका है। उन्होंने लोगों से इसमें शामिल नहीं होने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश की जनजातीय समाज और इसकी संस्कृति की चिंता सिर्फ भाजपा करती है। सैकड़ों योजनाएं इस समाज के लिए लागू की गई हैं। इसका लाभ उठाना चाहिए और बुद्धिजीवियों को अपने आसपास के समाज को भी जागरुक करना चाहिए। इसके पूर्व रामकुमार पाहन ने सभी का स्वागत किया।

loksabha election banner

----------------

पत्थलगड़ी से गुमराह न हों : गिलुवा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि पत्थलगड़ी का मुद्दा गुमराह करने के लिए उठाया गया है। भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक लगातार इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। आदिवासी समाज भाजपा के साथ एकजुट है और रहेगा।

--------------़

संस्कृति सहेजने में जुटी सरकार : लुइस

कल्याण मंत्री लुइस मरांडी ने सभा को संबोधित करते हुए कल्याण मंत्री लुइस मरांडी ने कहा कि सरकार झारखंड की संस्कृति को सहेजने से जुड़े हर काम को कर रही है। उन्होंने कार्यक्रम में अमित शाह की मौजूदगी को एक बड़ा अवसर करार दिया।

-----------

पूर्वजों का बलिदान साकार हो रहा : अर्जुन मुंडा

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड वीर सपूतों का प्रदेश है। उन्होंने तिलका मांझी से लेकर सिद्धो-कान्हो और भगवान बिरसा मुंडा तक की चर्चा की और बताया कि कैसे यहां के सपूतों ने अपना बलिदान दिया है। उन्होंने आदिवासी समाज की खूबियों खासकर आत्मसम्मान और आत्म संबल पर चर्चा की। बताया कि कैसे तिलका मांझी ने मां के कहने पर कमिश्न का सिर कलम कर दिया था। केंद्र सरकार की कुछ योजनाओं की भी उन्होंने चर्चा की जिसके माध्यम से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.