Move to Jagran APP

धनबाद की आरुषि वंदना बनी कांग्रेस छात्र संगठन की सोशल मीडिया की राष्ट्रीय समन्वयक

Jharkhand. कांग्रेस छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने इस संबंध में सोशल मीडिया की सूची जारी की है। इसमें पूरे भारत से सिर्फ 2 लड़कियों का चयन किया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 03:15 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 06:53 PM (IST)
धनबाद की आरुषि वंदना बनी कांग्रेस छात्र संगठन की सोशल मीडिया की राष्ट्रीय समन्वयक
धनबाद की आरुषि वंदना बनी कांग्रेस छात्र संगठन की सोशल मीडिया की राष्ट्रीय समन्वयक

रांची, जेएनएन। झारखंड के धनबाद की आरुषि वंदना सिंह को कांग्रेस के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) की सोशल मीडिया की राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है। कांग्रेस छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने इस संबंध में सोशल मीडिया की सूची जारी की है। इसमें पूरे भारत से सिर्फ 2 लड़कियों का चयन किया गया है। इसमें झारखंड के धनबाद की आरुषि भी है।

loksabha election banner

दो महीने से इसकी चयन प्रक्रिया चल रही थी। पूरे भारत से लगभग 200 लोगों ने इंटरव्यू दिया था। इसमें से 26 लोगों को मेन कमेटी एवं 57 लोगों को प्रोबेशनिरी कमेटी में जगह दी गई। आरुषि वंदना सिंह का जन्म धनबाद जिले में हुआ है। उसने धनबाद के बीएसएस महिला कॉलेज से अपनी स्कूलिंग की है। ग्रेजुएशन रांची के जेवियर कॉलेज से किया एवं वर्तमान में रांची यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है।

11 साल से कांग्रेस पार्टी में अपना बहुमूल्य समय देते हुए आज इस मुकाम पर पहुंची है। कॉलेज के समय से ही आरुषि वंदना ने एनएसयूआइ में अपना योगदान दिया। झारखंड में एनएसयूआइ की सोशल मीडिया प्रदेश कमेटी में लगभग 8 साल तक प्रदेश संयोजक के पद पर रही। पढ़ाई के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के लिए हर समय अपनी टीम के साथ खड़ी रही।

सोशल मीडिया टीम में होते हुए भी एनएसयूआइ के हर कार्यक्रम में फील्ड में मौजूद रहती थी। एनएसयूआइ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि आज बहुत गर्व की बात है कि पूरे भारत मे सिर्फ 2 लड़कियों में से झारखंड की आरुषि वंदना सिंह ने अपने काम की बतौलत इस पद को हासिल किया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में रांची के खिजरी विधानसभा के विधायक राजेश कच्छप जी का सोशल मीडिया का काम भी आरुषि वंदना एवं उनकी टीम ने ही किया था। सोशल मीडिया राष्ट्रीय समन्वयक बनने पर एनएसयूआइ के राष्ट्रीय प्रभारी रुचि गुप्ता जी, अध्यक्ष नीरज कुंदन, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, प्रदेश अध्यक्ष आमिर हाशमी, उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, एवं कांग्रेस के तमाम कांग्रेस जनों ने आरुषि को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.