विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: सेना भूमि घोटाले के आरोपित IAS छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका

Published: Mon, 11 Aug 2025 06:44 PM (IST)

सेना भूमि के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन का फार्जीवाड़ा कर खरीद-बिक्री के आरोपित रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन ...और पढ़ें

सेना भूमि घोटाला के आरोपित छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका ।
सेना भूमि घोटाला के आरोपित छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका ।

राज्य ब्यूरो, रांची । सेना भूमि के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन का फार्जीवाड़ा कर खरीद-बिक्री के आरोपित रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है।

उनकी ओर से हाई कोर्ट के आदेश खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत देने की गुहार लगाई गई है। हाई कोर्ट ने छह अगस्त को उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

सुनवाई के दौरान छवि रंजन की ओर से अदालत को बताया गया था कि वह 25 माह से अधिक समय से जेल में बंद हैं। उन्हें जमानत की सुविधा प्रदान की जाए।

ईडी की ओर से अधिवक्ता अमित कुमार दास और सौरभ सिंह ने अदालत को बताया कि इनके द्वारा सजा की एक तिहाई जेल की अवधि का आधार बनाकर जमानत मांगा जाना उचित नहीं है।

क्योंकि यह प्रविधान बार-बार अपराध करने वालों के लिए नहीं है। इन पर जमीन घोटाले से जुड़ा एक अन्य मामला भी चल रहा है। ऐसे में इन्हें जमानत की सुविधा नहीं दी जाए।

छवि रंजन चार मई 2023 से जेल में बंद हैं। मामले में 13 और 14 अप्रैल 2023 को ईडी ने छवि रंजन, बड़गाई अंचल के उप राजस्व कर्मी भानु प्रताप प्रसाद सहित 18 लोगों के 22 ठिकाने पर छापेमारी की थी। छापेमारी में ईडी ने जमीन के फर्जी डीड और दस्तावेज बरामद किए थे।

मामले में ईडी ने छवि रंजन और अमित अग्रवाल सहित 10 आरोपितों के खिलाफ ईडी की विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। छवि रंजन पर रांची डीसी रहने के दौरान फर्जी कागजात के आधार पर जमीन की खरीद बिक्री का आरोप है।