Move to Jagran APP

Lockdown Extension: अर्जुन मुंडा की हेमंत सोरेन को नसीहत, प्रधानमंत्री वन धन योजना पर करें फोकस

Lockdown Extension. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जनजातीय क्षेत्रों के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री वन धन योजना पर फोकस करने की नसीहत दी है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 04:40 PM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 04:40 PM (IST)
Lockdown Extension: अर्जुन मुंडा की हेमंत सोरेन को नसीहत, प्रधानमंत्री वन धन योजना पर करें फोकस
Lockdown Extension: अर्जुन मुंडा की हेमंत सोरेन को नसीहत, प्रधानमंत्री वन धन योजना पर करें फोकस

रांची, राज्य ब्यूरो। Lockdown Extension जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जनजातीय क्षेत्रों के लिए चलाई जा रही, प्रधानमंत्री वन धन योजना पर फोकस करने की नसीहत दी है। मुंडा ने झारखंड समेत देश के 15 मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर वन धन योजना को बेहतर ढंग से लागू करने का आग्रह किया है।

loksabha election banner

जनजातीय समाज के लिए प्रधानमंत्री वन धन योजना बेहतर

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में कहा कि कोविड-19 के कारण देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है और इससे जनजाति समुदाय भी अछूता नहीं है। ऐसे में इस योजना के माध्यम से जनजातीय समाज की आजीविका चलाने में सरकार बेहतर योगदान कर सकती है। कहा, केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए झारखंड को 4155.59 लाख रुपये पहले ही आवंटित किए हैं। केंद्र सरकार आवश्यकतानुसार और भी राशि दे सकती है। 

15 राज्य के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र 

मुंडा ने हेमंत सोरेन के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी पत्र लिखा है। इनमें बीएस येदुरप्पा (कर्णाटक), उद्धव ठाकरे (महाराष्ट्र), सर्वानंद सोनोवाल (असम), वाई एस जगनमोहन रेड्डी ( आंध्र प्रदेश), पी विजयन (केरल), एन बिरेन सिंह (मणिपुर), नेफ्यू रियो ( नागालैंड), ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल), अशोक गहलोत (राजस्थान), नवीन पटनायक (ओडिशा) एवं भूपेश बघेल ( छत्तीसगढ़) भी शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.