Move to Jagran APP

Lockdown Update: अर्जुन मुंडा, जयंत सिन्‍हा समेत झारखंड के कई सांसद दिल्ली में फंसे, दो सांसद लौटे

Lockdown Update. लॉकडाउन के बाद भाजपा के दो सांसद संजय सेठ और पीएन सिंह दिल्ली से लौटे हैं। सारे सांसद वहां निर्धारित मानदंडों के तहत शारीरिक दूरी का पूरा पालन कर रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 18 Apr 2020 03:55 PM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2020 03:55 PM (IST)
Lockdown Update: अर्जुन मुंडा, जयंत सिन्‍हा समेत झारखंड के कई सांसद दिल्ली में फंसे, दो सांसद लौटे
Lockdown Update: अर्जुन मुंडा, जयंत सिन्‍हा समेत झारखंड के कई सांसद दिल्ली में फंसे, दो सांसद लौटे

रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा के दो सांसदों का सड़क मार्ग से नई दिल्ली से वापस लौटना राज्य के राजनीतिक गलियारे में फिलहाल विवाद का सबब बना हुआ है। वहीं लोकसभा का सत्र खत्म होने के बाद से राज्य के आधा दर्जन सांसद फिलहाल दिल्ली में ही फंसे हुए हैं। सारे सांसद वहां निर्धारित मानदंडों के तहत शारीरिक दूरी का पूरा पालन कर रहे हैं। उन्होंने अपनी गतिविधियां अपने आवास तक केंद्रित कर रखी है। खूंटी के सांसद और जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी नई दिल्ली में हैं।

loksabha election banner

लॉक डाउन आरंभ होने के बाद कई दिनों तक उन्होंने अपने आवासीय कार्यालय से कामकाज का संचालन किया। फिलहाल स्वीकृति मिलने के बाद वे अपने दफ्तर में भी बैठ रहे हैं। फिलहाल दिल्ली में जिन सांसदों के रहने की सूचना है उसमें जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के अलावा हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा, लोहरदगा के सांसद सुदर्शन भगत, पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे शामिल हैं। वही गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी रांची में है। राजमहल के सांसद विजय हांसदा और दुमका के सांसद सुनील सोरेन भी अपने क्षेत्र में ही हैं।

ज्यादातर मंत्री रांची में, क्षेत्र में कैंप किया विधायकों ने

लॉकडाउन आरंभ होने के वक्त राज्य विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। उसी वक्त ज्यादातर विधायक अपने क्षेत्रों में चले गए थे जो अभी तक जमे हुए हैं। अलबत्ता राज्य सरकार के मंत्री अवश्य रांची में हैं। हालांकि क्वारंटाइन किए जाने के कारण अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी मधुपुर स्थित अपने आवास पर रहे। फिलहाल उनके क्वारंटाइन की अवधि पूरी हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ज्यादातर समय रांची में बिता रहे हैं। अपने गृह क्षेत्र जमशेदपुर के अलावा वे आवश्यकता के लिहाज से अन्य जिलों का भी भ्रमण करते हैं।

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम भी रांची में ही लगातार जमे हुए हैं। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव रांची के अलावा लोहरदगा आते जाते हैं। श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता लॉक डाउन आरंभ होने के बाद चतरा चले गए थे। इस दरमियान वे रांची आए और यहां विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। फिलहाल वे चतरा में ही हैं। कृषि मंत्री बादल रांची में हैं। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद वे अपने क्षेत्र नाला चले गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.