Move to Jagran APP

भाजपा की संकल्प पत्र समिति में अर्जुन मुंडा शामिल, अमित शाह ने की घोषणा

Arjun Munda. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा आलाकमान ने नई दिल्‍ली में बीते दिन कई समितियों की घोषणा की।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 07 Jan 2019 12:33 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jan 2019 12:33 PM (IST)
भाजपा की संकल्प पत्र समिति में अर्जुन मुंडा शामिल, अमित शाह ने की घोषणा
भाजपा की संकल्प पत्र समिति में अर्जुन मुंडा शामिल, अमित शाह ने की घोषणा

रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर संकल्प पत्र, प्रचार-प्रसार और सामाजिक-स्वयंसेवी संगठन संपर्क समिति की घोषणा की है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बनी संकल्प पत्र समिति में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को भी शामिल किया गया है।

loksabha election banner

बता दें कि बीते दिन भाजपा संगठन की ओर से गठित संकल्प पत्र समिति में राजनाथ सिंह के अलावा, अरुण जेटली, निर्मला सीतारमन, थावरचंद गहलोत, रवि शंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, केजी अलफोंस, शिवराज सिंह चौहान, किरण रिजुजू, सुशील मोदी, केशव प्रसाद मौर्य, अर्जुन मुंडा, राममाधव, भूपेंद्र यादव, नारायण राणे, मीनाक्षी लेखी, संजय पासवान, हरी बाबू और राजेंद्र सिंह चीमा को शामिल किया गया है।

वहीं, प्रचार-प्रसार समिति में अरुण जेटली, पीयूष गोयल, राज्यवर्धन राठौर, अनिल जैन, महेश शर्मा, सतीश उपाध्याय, राजीव चंद्रशेखर व ऋतुराज सिन्हा शामिल हैं। सामाजिक-स्वयंसेवी संगठन संपर्क समिति में नितिन गडकरी, कैलाश विजयवर्गीय, सदानंद गौड़ा, कलराज मिश्र, शिव प्रसाद शुक्ला, विजय सांपला, एसएस अहलूवालिया, बंडारू दत्तात्रेय, सरदार आरपी सिंह, मांगेराम गर्ग, एल गणेशन, लक्ष्मीकांत वाजपेयी और भूपेंद्र सिंह चुड़ासमा शामिल हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.