रांची के अरगोड़ा थानेदार लाइन हाजिर, असित मोदी बनेे नए थानेदार Ranchi News
Jharkhand. रांची एसएसपी ने अलर्ट नहीं रहने के कारण कार्रवाई करते हुए अरगोड़ा थानेदार राजीव रंजन को हटाया है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 03:18 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 03:18 PM (IST)
रांची, जासं। राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना प्रभारी राजीव रंजन लाइन हाजिर कर दिए गए हैं। उनकी जगह साइबर सेल में पोस्टेड असित कुमार मोदी को अरगोड़ा का नया थानेदार बनाया गया है। रांची एसएसपी ने अलर्ट नहीं रहने के कारण कार्रवाई करते हुए राजीव रंजन को हटाया है। मंगलवार को एसएसपी मोहर्रम जुलूस की समीक्षा के लिए निकले थे। इस दाैरान एसएसपी ने राजीव रंजन से संपर्क करने की कोश्ािश की। लेकिन वे अलर्ट नहीं थे। इसी आरोप में एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर राजीव रंजन लाल को लाइन हाजिर कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें