Move to Jagran APP

Deepika Weds Atanu: तीरंदाज दीपिका और अतनु की शादी 30 जून को, परिणय स्‍थल पर लॉकडाउन

Archer Deepika Kumari and Atanu Das Wedding Ceremony 30 जून को दीपिका की शादी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका की शादी ओलंपियन अतनु दास से होने वाली है। शादी के लिए कार्ड बंट चुके हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 12 Jun 2020 05:19 AM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 04:45 AM (IST)
Deepika Weds Atanu: तीरंदाज दीपिका और अतनु की शादी 30 जून को, परिणय स्‍थल पर लॉकडाउन
Deepika Weds Atanu: तीरंदाज दीपिका और अतनु की शादी 30 जून को, परिणय स्‍थल पर लॉकडाउन

रांची, जासं। आर्चरी क्‍वीन, ओलंपियन, पद्मश्री दीपिका कुमारी की शादी अब खुखरी गेस्ट हाउस में नहीं होगी। पुलिस मुख्यालय ने शादी के लिए गेस्ट हाउस देने से इंकार कर दिया है। गेस्ट हाउस नहीं देने का प्रस्ताव एक दिन पहले ही रद कर दिया गया था और इसकी सूचना दीपिका के परिवार वालों को दे दी गई थी। एडीजी आपरेशन मुरारी लाल मीणा ने बताया कि लॉकडाउन के चलते ऐसा निर्णय लिया गया है और इसकी सूचना दीपिका कुमारी को भी दे दी गई है। 

loksabha election banner

दीपिका के परिवार वाले परेशान

पुलिस मुख्यालय द्वारा खुखरी गेस्ट हाउस नहीं देने के निर्णय के बाद दीपिका का परिवार परेशान हो गया है। अब वह नये विवाह स्थल के चयन में लग गया है। शादी के लिए गुरुवार को रातू पहुंची दीपिका कुमारी भी परेशान नजर आई। 30 जून को दीपिका की शादी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका की शादी ओलंपियन अतनु दास से होने वाली है। शादी के लिए कार्ड भी बांटे जा चुके हैं। दीपिका की शादी का पहला कार्ड उनकी मां ने दीपिका के कोच धर्मेंद्र तिवारी जमशेदुपर को भेजा था।

बाराती व सराती पहनेंगे अलग-अलग रंग के मास्क

दीपिका के परिजनों ने बताया कि  शादी समारोह में कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा जार दिशानिर्देशों का पालन होगा। तय मापदंड के अनुरूप ही बाराती व सराती रहेंगे। दोनों पक्ष के लोग अलग-अलग रंग के मास्क पहनेंगे। आयोजन मेें शारीरिक दूरी का भी ख्याल रखा जाएगा। 

धौनी से हमारी जान पहचान नहीं...

शादी में रांची के प्रसिद्ध क्रिकेटर व भारतीय टीम के भूतपूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी आएंगे कि नहीं यह पूछने पर गीता देवी ने बताया कि हमलोगों की धौनी से जान-पहचान नहीं है। अगर दीपिका के पास उनका नंबर होगा तो देखा जाएगा। हालांकि शादी में सिर्फ  50 लोग ही शामिल होंगे। यह तो तय है। 

2019 में टालनी पड़ी थी शादी

दीपिका की मां गीता देवी ने बताया कि दीपिका की शादी 2019 में ही होनी थी, लेकिन किसी ना किसी कारण से शादी टल गई। अब शादी की नई तारीख 30 जून रखी गई है। अगर इस समय भी किसी कारण से शादी टलती है तो 2021 में तीरंदाजी की इतनी स्पर्धाएं हैं कि पूरे साल शादी संभव नहीं हो पाएगी। इसलिए हमलोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैैं कि हर हाल में दीपिका की शादी इसी माह हो जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.