Move to Jagran APP

Tokyo Olympics 2020: तीरंदाज दीपिका कुमारी-अतनु दास ने ओलंपिक के लिया किया क्वालीफाई

Tokyo Olympics 2020 बैंकाक में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में मिश्रित युगल में कांस्य जीत उपलब्धि हासिल की।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 10:23 AM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 02:10 PM (IST)
Tokyo Olympics 2020: तीरंदाज दीपिका कुमारी-अतनु दास ने ओलंपिक के लिया किया क्वालीफाई
Tokyo Olympics 2020: तीरंदाज दीपिका कुमारी-अतनु दास ने ओलंपिक के लिया किया क्वालीफाई

रांची, जासं। Tokyo Olympics 2020 टोक्यो ओलंपिक के बाद एक दूजे के होने वाले अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी व अतनु दास टोक्यो ओलंपिक में मिश्रित युगल मुकाबले का टिकट पा लिया है।  बैंकाक में आयोजित एशियन तीरंदाजी चैंपियनशिप में दोनों ने मिश्रित युगल मुकाबले में कांस्य पदक जीत यह उपलब्धि हासिल की। पिछले साल नवंबर में दोनों ने सगाई की थी तथा कहा था कि टोक्यो ओलंपिक के बाद वे शादी करेंगे। दोनों का लक्ष्य टोक्यो ओलंपिक था।

loksabha election banner

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी संघ से निलंबित भारतीय तीरंदाजों ने बैंकाक में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में सोमवार को रिकर्व वर्ग में कांस्य पदक जीतने के साथ कंपाउंड के मिश्रित स्पर्धा में भी कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। भारतीय महासंघ के निलंबन के कारण तटस्थ ध्वज के तले भाग ले रहे भारतीय तीरंदाजों ने रिकर्व के मिश्रित वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। अतनु दास और दीपिका कुमारी की मिश्रित भारतीय जोड़ी ने चीन की यिचाई झेंग और शाअेजुआन वेई की जोड़ी को 6-2 से हराया।

गौरतलब है कि दीपिका टाटा स्टील से जुड़ी हुई थी लेकिन सगाई के बाद वह अतनु के साथ ओएनजीसी से जुड़ गई हैं। हालांकि विश्व की पूर्व नंबर एक महिला तीरंदाज दीपिका अभी तक व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ नहीं कर पाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.