Move to Jagran APP

Jharkhand Crime News: झारखंड पुलिस ने बनाई ऐसी अनूठी रणनीति कि नक्सलियों के उड़ जाएंगे होश

Jharkhand News झारखंड पुलिस ने नक्सलियों की चौतरफा घेराबंदी की कवायद शुरू कर दी है। बूढ़ा पहाड़ फतह के कारण केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिली जबरदस्त सराहना के बाद सुरक्षा बलों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस 15 नए कैंप बनाए हैं ताकि नक्सली घुस नहीं पाएं।

By Dilip KumarEdited By: M EkhlaquePublished: Mon, 26 Sep 2022 09:09 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 09:10 PM (IST)
Jharkhand Crime News: झारखंड पुलिस ने बनाई ऐसी अनूठी रणनीति कि नक्सलियों के उड़ जाएंगे होश
Jharkhand Crime News: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ नई रणनीति।

रांची, (दिलीप कुमार)। Anti Naxal Operation in Jharkhand बूढ़ा पहाड़ को लगभग माओवादियों से खाली करा चुके झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने अब पूरे राज्य से ही नक्सलियों के सफाया का संकल्प ले लिया है। नक्सलियों के 15 कोर क्षेत्र पर पूरी तरह कब्जे के लिए सुरक्षा बलों ने यहां भी मोर्चा संभाल लिया है। नक्सलियों के इन 15 कोर क्षेत्रों में पुलिस ने 15 नए पुलिस कैंप बनाए हैं।

loksabha election banner

पिछले दो सालों से नक्सलियों के विरुद्ध चल रहे अभियान के दौरान जनवरी 2020 से 31 मार्च 2022 तक कुल 25 नए पुलिस कैंप बनाए थे, जहां से अभियान चल ही रहा है, अब नए 15 कैंप बनने से कुल 40 पुलिस कैंप नक्सलियों की गढ़ में बन जाने से इन इलाकों में नक्सल गतिविधियों पर लगभग लगाम कसना शुरू हो चुका है।

घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की सक्रियता के चलते नक्सली बैकफुट पर हैं। उनके लिए स्वच्छंद होकर घूमने की घटनाएं रुकी हैं। वे अपने क्षेत्र से न तो बाहर ही निकल पा रहे हैं और न हीं बाहर के नक्सली अंदर ही आ पा रहे हैं। पुलिस की दबिश जारी है।

नक्सल प्रभावित कोर एरिया में बनाए गए नए कैंप

  • चतरा-गया सीमा : दो कैंप (गरिया, केडीमाऊ)।
  • पारसनाथ : दो कैंप (मोहनपुर, बेलाटांड़)।
  • बूढ़ा पहाड़ : चार कैंप (नवाटोली, तिसिया, पुंदाग व बूढ़ा गांव)।
  • कोल्हान : दो कैंप (सोइत्बा, रेंगराहातु)।
  • ट्राइ जंक्शन : पांच कैंप (पद्मपुर, चितपिल, लूदीबेड़ा, जमरो, कुरुंगा)।

पहले यहां पर बनाए गए थे 25 नए पुलिस कैंप

  • बूढ़ा पहाड़ : मारोमार (लातेहार), पारो (गढ़वा), हेसातु (गढ़वा), कुल्ही (गढ़वा) व बेहराटोली (गढ़वा)।
  • पारसनाथ : एनटीपीसी ढेंगा (हजारीबाग), पर्वतपुर (गिरिडीह), एमबी-1 पारसनाथ (गिरिडीह) व खोलाचुआं (गिरिडीह)।
  • ट्राइ जंक्शन : गोमियाडीह (सरायकेला), रायजामा (सरायकेला), पेयाकुली (रांची), पुनीसीर (सरायकेला) व बासुकोचा (रांची)।
  • सारंडा-कोल्हान : बरकेला (पश्चिम सिंहभूम), अराहासा (पश्चिम सिंहभूम), टोंटो (पश्चिम सिंहभूम), टोंटो (पश्चिम सिंहभूम), बारालगिया (पश्चिम सिंहभूम), भरनिया (पश्चिम सिंहभूम) व कुइरा (पश्चिम सिंहभूम)।
  • चतरा-गया : जलडिहा (चतरा)।- तिकोनिया-पटमदा (झारखंड बंगाल सीमा) : भुइयांसिनान (पूर्वी सिंहभूम)।
  • पोड़ाहाट जंगल : गुइलकेरा (पश्चिम सिंहभूम) व पोरोंगिर (पश्चिम सिंहभूम)।

माओवादियों को हथियार आपूर्ति मामले में गवाही दर्ज

उधर, हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के सिलोधर जंगल में माओवादियों के पास से जब्त विदेशी हथियारों से जुड़े मामले की सुनवाई एनआइए की विशेष अदालत में चल रही है। मामले में एनआइए की ओर से आरोपों को साबित करने के लिए गवाहों को प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में अमरदीप कौर की गवाही अदालत में दर्ज की गई। एनआइए की ओर से अब तक इस मामले में 85 गवाहों को प्रस्तुत किया गया है। मामले में मंगलवार को भी गवाही जारी रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.