सीबीआइ ने पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त तापस दत्ता पर दर्ज किया एक और केस
सीबीआइ ने रांची के पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त तापस दत्ता के खिलाफ एक और केस दर्ज किया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह केस दर्ज किया गया है।
By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 14 Mar 2018 10:03 AM (IST)Updated: Wed, 14 Mar 2018 10:18 AM (IST)
रांची, जेएनएन । सीबीआइ ने रांची के पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त तापस दत्ता के खिलाफ एक और केस दर्ज किया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह केस दर्ज किया गया है। तापस दत्ता पर अपनी आय से नौ गुणा अधिक तकरीबन 9 करोड़ 78 लाख रुपये अधिक की संपत्ति बनाने का आरोप है।
दत्ता ने यह संपत्ति वर्ष 2012 से 2017 के बीच अपने परिजनों के नाम से बनाई थी। यह संपत्ति उन्होंने कैसे अर्जित की इसका वे सही जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद सीबीआइ ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है।
गौरतलब है कि पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त तापस दत्ता को सीबीआइ ने पिछले साल जुलाई में रिश्वत लेकर लोगों को आयकर असेसमेंट में छूट देने के मामले में गिरफ्तार किया था। तापस दत्ता के रांची व कोलकाता आवास पर भी छापा मारा गया था। जिसमें साढ़े तीन करोड़ नगद के साथ पांच किलो सोना बरामद किया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें