Move to Jagran APP

डॉ. अनिल कुमार बने जैक के नए अध्यक्ष, मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

Ranchi News डॉ. अनिल कुमार महतो रांची विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा नियंत्रक और विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में प्रति कुलपति के पद पर काम कर चुके हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद 15 सितंबर 2021 से ही खाली था।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 04:57 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 04:57 PM (IST)
डॉ. अनिल कुमार बने जैक के नए अध्यक्ष, मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
डॉ. अनिल कुमार बने जैक के नए अध्यक्ष, मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

रांची, जागरण संवाददाता। झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानि (जैक) के नए अध्यक्ष की घोषणा हो चुकी है, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की स्वीकृति के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति अगले तीन सालों के लिए हुई है। दरअसल, डॉ. अनिल कुमार महतो झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि विनोद सिंह के उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन दोनों का कार्यकाल तीन सालों का होगा।

loksabha election banner

पहले भी कई अहम पदों पर रह चुके हैं अनिल महतो

डॉ. अनिल कुमार महतो, रांची विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा नियंत्रक और विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में प्रति कुलपति के पद पर काम कर चुके हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद 15 सितंबर 2021 से ही खाली था। 15 सितंबर को काउंसिल के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह और उपाध्यक्ष फूल सिंह का कार्यकाल समाप्त हो गया था। दोनों पद रिक्त होने से जैक में मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा के साथ-साथ कई कार्य लंबित थे। अब इन परीक्षाओं के संबंध में आवश्यक निर्णय लिया जा सकेगा। शिक्षा मंत्री ने दोनों की नियुक्ति की घोषणा दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ही कर दी थी, लेकिन नियुक्ति पर मुख्यमंत्री की स्वीकृति अब मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.