यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कोरोना काल में हर दिन जरूरतमंदों को भोजन करा रहा आनंद मार्ग
हेहल स्थित आनंद मार्ग गुरु निवास मधु मंजूषा एवं बाबा अस्पताल सुखदेव नगर में आनन्द मार्ग के स्वयंसेवकों ने 287 ...और पढ़ें

रांची, जासं । हेहल स्थित आनंद मार्ग गुरु निवास मधु मंजूषा एवं बाबा अस्पताल सुखदेव नगर में आनन्द मार्ग के स्वयंसेवकों ने 287 जरूरतमंदों को भोजन कराया। भोजन सामग्री की व्यवस्था डाक्टर हिमांशु ने की। आनन्द मार्ग द्वारा रांची में तीन स्थानों पर सेवा कार्य चल रहा है। आनंद मार्ग गुरु निवास मधु मंजूषा के बाहर स्ट्रीट लाइट के डिवाइडर पर भोजन परोसा जाता है। यहां भात, दाल सब्जी एवं पापड़ दिया जाता है।
बाबा अस्पताल सुखदेव नगर में एवं रिलायंस फ्रेश के सामने मजदूर एवं जरूरतमंद राहगीरों के बीच आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम के स्वयंसेवक चूड़ा, गुड़ , मिल्क पाउडर, बिस्कुट का वितरण पूरी तन्मयता के साथ रोज कर रहे हैं। प्रत्येक दिन लगभग 200 दो सौ से अधिक जरूरतमंद लाभ उठा रहे हैं। केन्द्रीय धर्म प्रचार सचिव आचार्य आचार्य सत्याश्रयानन्द अवधूत ने बताया कि स्वयंसेवकों द्वारा जागरूकता अभियान के तहत मास्क पहनने,दूरी बनाकर रखने , स्वच्छता बनाए रखने, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए घरेलू जड़ी बूटियों का सेवन और वैक्सीन लगवाने के महत्व को बार-बार माइक से सुनाया और समझाया जाता है।
अभी तक लगभग छह हजार से अधिक मास्क एवं करीब ढाई हजार साबुन वितरित की गई है। इस सेवा कार्य में आनन्द मार्ग के साधकगण, पंडरा मंडी के व्यवसायी, नीतेश लोया, निशा केडिया, महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर करुणा शाहदेव का परिवार सहयोग कर रहे हैं। वितरण कार्य में आचार्य अमलेशानन्द अवधूत ,आचार्य रागानुगानन्द अवधूत,आचार्य सुखदीपानन्द अवधूत, महादेव एवं सुरेशज पूरा सहयोग दे रहे हैं।
