Move to Jagran APP

Cyclone Amphan: इन इलाकों में तेज रफ्तार से चल रही हवाएं, कई जगहों पर भारी बारिश; ALERT

Amphan Cyclonic Update झारखंड में एम्फन के चलते पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम में अलर्ट जारी किया गया है। इस चक्रवाती तूफान से कम से कम क्षति पहुंचे इसकी कवायद जारी है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 20 May 2020 05:54 AM (IST)Updated: Wed, 20 May 2020 06:24 PM (IST)
Cyclone Amphan: इन इलाकों में तेज रफ्तार से चल रही हवाएं, कई जगहों पर भारी बारिश; ALERT
Cyclone Amphan: इन इलाकों में तेज रफ्तार से चल रही हवाएं, कई जगहों पर भारी बारिश; ALERT

रांची, जेएनएन। Amphan Cyclonic Update चक्रवातीय तूफान के कारण मंगलवार की देर रात से ही राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाने लगे। वहीं बुधवार की सुबह कई जिलों में हल्की बारिश भी हुई। इधर, पिछले एक सप्ताह से गर्मी से परेशान शहरवासियों को काफी राहत मिली। अब रांची का मौसम कूल-कूल हो गया है।

loksabha election banner

चक्रवाती तूफान एम्फन ओडिशा और बंगाल के साथ-साथ झारखंड में भी अपना प्रभाव छोड़ेगा।

राज्य के प. सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में इसका असर सर्वाधिक होगा। बुधवार को तीस से चालीस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होगी। दोनों जिलों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। प. सिंहभूम यैलो जोन में है। प. सिंहभूम के उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया कि इस चक्रवाती तूफान से कम से कम क्षति पहुंचे, इसकी कवायद जारी है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश के बीच स्थित संभावित लैंडफॉल क्षेत्र दीघा व हटिया आइलैंड से जमशेदपुर 240 किमी. व रांची 350 किमी. दूर है। इस चक्रवातीय तूफान के कारण पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, धनबाद, बोकारो, साहेबगंज, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा व दुमका में मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है, जबकि हवा की रफ्तार 30-40 किमी. प्रतिघंटा होगी।

इधर रांची, संताल के जिलों में भी इसके असर से बुधवार को बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। मंगलवार को रांची में हल्के बादल छाए रहे, जमशेदपुर में बूंदा बांदी हुई। बावजूद काफी गर्मी महसूस की गई। मंगलवार को सामान्य तापमान की तुलना में रांची के अधिकतम तापमान में 2.0 डिसे. की गिरावट व न्यूनतम तापमान में 3.0 डिसे. की वृद्धि दर्ज की गई है। 

उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवातीय तूफान एक्सट्रीम्ली सीवियर स्टेज में पहुंच चुका है। सुबह 8:30 बजे चक्रवातीय तूफान की रफ्तार 165-175 किमी. प्रतिघंटा रिकॉर्ड किया गया है। मौसम पू्र्वानुमान के तहत बुधवार की शाम तक पश्चिम बंगाल व बांग्ला देश के बीच दीघा व हटिया आइलैंड के समीप लैंडफॉल होने की संभावना है। फिलहाल यह सिस्टम दक्षिणी दीघा से 200 किलोमीटर दूर है। लैंडफॉल के दौरान इस चक्रवातीय तूफान की रफ्तार 155-165 किमी. प्रतिघंटा होगी।

बारिश के साथ वज्रपात भी होगा

चक्रवातीय तूफान एम्फन के प्रभाव से 20 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी जिलों (पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका व जामताड़ा) में कुछ स्थानों पर हवा के तेज झोंको (30-40 किमी. प्रतिघंटा) व गरज के साथ वज्रपात और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 21 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में, 22 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में, 23-24 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी भाग में, 24 मई को मध्य, उत्तर-पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी भाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 

बिजली कर्मचारी अलर्ट पर

पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला समेत सभी प्रखंडों में विद्युत सबस्टेशनों में एक टीम की तैनाती की गई है। 180 बिजली कर्मचारी इस काम में लगाए गए हैं। जो इस तूफान के समय जरूरी उपकरण के साथ अलर्ट पर रहेंगे। विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि बिजली बाधित नहीं हो इसके लिए सभी अलर्ट हैं। वहीं जमशेदपुर शहर तथा आसपास के इलाकों में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। नदी तट से लोगों को हट जाने का निर्देश दिया गया है। जमशेदपुर में मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहे। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.