Move to Jagran APP

Amar Singh Death News: राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के निधन पर CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख

Amar Singh Death News. अमर सिंह के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व दीपक प्रकाश ने भी शोक व्यक्त किया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 10:29 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 08:22 AM (IST)
Amar Singh Death News: राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के निधन पर CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख
Amar Singh Death News: राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के निधन पर CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख

रांची, राज्य ब्यूरो। Amar Singh Death News मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परमात्मा उनकी आत्मा को शांति एवं परिवार वालों को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने भी अमर सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि अमर सिंह एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं मिलनसार व्यक्ति थे। वे किसी भी विषय पर अपना स्पष्ट एवं बेबाक राय प्रस्तुत करते थे। उनका निधन राजनीति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें एवं इस दुखद क्षण में उनके परिवार जनों को सहनशक्ति प्रदान करें।

prime article banner

सुबोधकांत ने भी शोक जताया

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने अमर सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि उनके निधन से समाज ने एक सक्रिय सिपाही खो दिया है।

अमर सिंह के निधन पर बाबूलाल और दीपक प्रकाश ने जताया शोक

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के निधन पर शोक जताया है। बाबूलाल ने कहा कि उनके निधन की खबर काफी मर्माहत करने वाली है। यह केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। दीपक प्रकाश ने भी अमर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान इस दुख की घड़ी में परिजनों को धैर्य एवं साहस प्रदान करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.