नई शिक्षा नीति में छात्र के साथ शिक्षकों का भी होगा विकास
धुर्वा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश का दो दिवसीय अधिवेशन रविवार को संपन्न हुआ।
जागरण संवाददाता, रांची : धुर्वा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश का दो दिवसीय अधिवेशन रविवार को संपन्न हुआ। परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने कहा कि परिषद ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण करता है जो सत्ता नहीं समाज परिवर्तन करता है। नई शिक्षा नीति पर कहा कि संस्कृत, संस्कृति व गुरुकुल शिक्षा यह भारत की पहचान थी, जिसे लगभग 70 वर्षों से मैकाले की शिक्षा पद्धति ने प्रभावित करने का कार्य किया है। वर्तमान शिक्षा नीति सर्वहित नीति है, जिससे छात्रों के साथ शिक्षक का भी विकास होगा। यह शिक्षा नीति सस्ती, सुलभ व गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाली है। बॉक्स
अविलंब लागू हो नई शिक्षा नीति
क्षेत्र संगठन मंत्री निखिल रंजन ने कहा कि खनिज संपदा से परिपूर्ण होने के बावजूद झारखंड का अपेक्षित विकास नहीं हुआ। इसके पीछे शिक्षा का अपर्याप्त व्यवस्था है। प्रति वर्ष हजारों मेधावी छात्रों को पलायन करना पड़ता है। शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए राज्य सरकार को अविलंब नई शिक्षा नीति को लागू करनी चाहिए। कहा, पहली बार ऐसी शिक्षा नीति बनी है जिससे दुनिया में दोबारा भारतीय शिक्षा की धाक जमेगी। सत्र को राष्ट्रीय मंत्री विनीता इंदवार, प्रांत संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल आदि ने भी संबोधित किया। नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा
अधिवेशन में नई कार्यसमिति की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष डा. नाथू गाड़ी, उपाध्यक्ष डा. कमलेश कुमार, डा. विनोद कुमार एक्का, डा. शत्रुघ्न पांडेय, डा. चक्रधर प्रसाद महतो, डा. ओपी सिन्हा बने। इसी तरह प्रदेश मंत्री राजीव रंजन देव पांडेय, सह मंत्री नवलेश कुमार सिंह, मोनू शुक्ला, मनोज सोरेन, बपन घोष, आयुषी गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला, प्रदेश कोषाध्यक्ष डा. दीपनारायण जायसवाल, कार्यलय मंत्री अनिकेत अमन, सह कार्यालय मंत्री निवास मंडल, छात्रा प्रमुख डा. पुष्कर बाला, सह छात्रा प्रमुख स्नेहा गुप्ता, रोमा तिर्की, प्रदेश एसएफडी प्रमुख राजेंद्र कुमार साव, प्रदेश एसएफएस प्रमुख कंजलोचन गुप्ता, राजा राम सिंह चौहान, प्रदेश जनजातीय प्रमुख राज दुलार मुंडा, रमेश उरांव, डब्ल्यू भगत, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख रोहित दुबे बने।