Move to Jagran APP

योग साधना से मनुष्य के समस्त दुखों का हो सकता है निवारण

दुनिया में महामारी बाढ़ भूकंप आदि के रूप में हम जो कुछ भी तबाही देख रहे हैं ईश््वर पर विश््वास करने एवं योग के माध्यम से उस पर नियंत्रण पा सकते हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 01:31 AM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 01:31 AM (IST)
योग साधना से मनुष्य के समस्त दुखों का हो सकता है निवारण
योग साधना से मनुष्य के समस्त दुखों का हो सकता है निवारण

जागरण संवाददाता, राची : दुनिया में महामारी, बाढ़, भूकंप आदि के रूप में हम जो कुछ भी तबाही देख रहे हैं वो ईश्वर के कार्य नहीं है। इसके लिए ईश्वर को दोष देना ठीक नहीं है। बल्कि ऐसी विपत्तिया मनुष्य के नकारात्मक विचार व कमरें का संचित फल मात्र है। अच्छाई एवं बुराई का संतुलन बिगड़ जाता है तो वहा सर्वनाश अवश्य देखने को मिलेगा। परमहंस योगानंद जी के अनुसार केवल आध्यात्मिक चेतना एवं सभी जीवात्माओं में ईश्वर की उपस्थिति का बोध ही संसार को बचा सकता है। क्रियायोग के निरंतर अभ्यास से भौतिक शरीर के अंदर छिपे अज्ञात शक्ति से साक्षात्कार संभव है। योग साधना से मनुष्य के समस्त दुखों का निवारण हो सकता है। यह बातें योगदा सत्संग सोसाइटी के कोषाध्यक्ष स्वामी शुद्धानंद ने जागरण संवाददाता नीलमणि से विशेष बातचीत में कहीं।

loksabha election banner

स्वामीजी आइआइटी चेन्नई से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीटेक करने के उपरांत कई वर्षो तक शोध कार्य में जुड़े रहे। बाद में आध्यात्मिक चेतना से साक्षात्कार होने के बाद योगदा सत्संग आश्रम से जुड़ कर संन्यास ग्रहण कर दुनिया में योग-आध्यात्मक का अलख जगा रहे हैं। इनका केंद्र राची है। प्रश्न: अध्यात्म क्या है, यह मानव जीवन की किस प्रकार सुरक्षा कर सकता है?

उत्तर: स्वयं से साक्षात्कार ही अध्यात्म है। योग अध्यात्म, शरीर, मन और आत्मा में परस्पर संतुलन लाता है। साधक को ईश्वरीय शक्ति का अनुभव प्राप्त होता है। इससे शाति फिर सद्भाव आता है।

--

प्रश्न: दुख का क्या कारण है, इससे कैसे निजात पाएं।

उत्तर:अज्ञानता समस्त दुखों का कारण है। अपना-पराया, लाभ-हानि के बंधन दुख देते हैं। योग-अध्यात्म इससे निजात दिलाता है। योग साधना ही वह माध्यम है, जिससे हम परमसत्ता से जुड़ सकते हैं।

---

प्रश्न: क्या योग-अध्यात्म के माध्यम से वैश्रि्वक महामारी कोविड 19 से बचाव संभव है?

उत्तर:नकारात्मकता से शरीर, मन और आत्मा तीनों दुर्बल हो जाती है। जबकि सकारात्मक विचार से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। प्राणायाम ध्यान (जीवन-ऊर्जा नियंत्रण तकनीक) द्वारा संतुलित जीवन शक्ति को बनाए रखा जाता है, तब शरीर की अपनी जीवन ऊर्जा बीमारी विकसित होने की अनुमति नहीं देती हैं। वैज्ञानिकों ने भी इसे प्रमाणित किया है।

----

प्रश्न : तनाव से लाखों लोगों की प्रतिवर्ष मृत्यु होती है, खुद को तनाव मुक्त कैसे करें?

उत्तर: ज्यादा स्वार्थ भाव अंतत: नकारात्मकता की ओर ढकेलता है। जब इच्छित वस्तु, सम्मान, कीर्ति नहीं मिलता तो तनाव को जन्म देता है। योग साधना के बल पर हम दुख-सुख में समभाव रह सकते हैं। गीता में भगवान कृष्ण भी अर्जुन को यही समझाया है। जो भी कार्य करें उसे ईश्वर को समर्पित कर दें। फल की चिंता न करें।

---

प्रश्न : ईश्वर की कृपा के बावजूद मनुष्य को दुख-पीड़ा क्यों भोगनी पड़ती है?

उत्तर : ईश्वर ऐसे भक्तों को अत्यधिक प्रेम करते हैं जो निष्ठा पूर्वक ध्यान करता है और प्रसन्नता पूर्वक सेवा करता है। चाहे उसे किसी भी असफलता का सामना क्यों न करना पड़े। चाहे उसे कोई सराहना मिले अथवा न मिले। अत : मनुष्य से जुड़ने की बजाय सीधे ईश्वर से जुड़ें। योगबल पर ऐसा संभव है। गुरुदेव ने कहा है कि ईश्वर उनके निकट नहीं आना चाहते जो विषाद ग्रस्त और नकारात्मक है। प्रार्थना द्वारा हम ईश्वर के साथ एक प्रेममय व्यक्तिगत संबंध बना लेते हैं और तब उनका उत्तर अचूक होता है।

---

परमहंस योगानंद ने क्रियायोग को पुन:स्थापित किया

क्रिया योग ऐसा विज्ञान है जिसके माध्यम से मनुष्य ईश्वर की अनुभूति कर सकता है। इसे ईश्वरीय वरदान माना गया है। श्रीकृष्ण ने अर्जुन को क्रियायोग का ज्ञान दिया। हाल के दिनों में योग की अतुलनीय प्राणायाम कहीं लुप्त हो गया था। परमहंस योगानंद ने इसे पुन: अवगत अवगत कराया। परमहंस को पश्चिमी दुनिया में योग के पिता के रूप में भी जाना जाता है। 1917 में परमहंस योगानंद ने रांची में योगदा सत्संग सोसाइटी की स्थापना की। 1920 में वे अमेरिका गए और पश्चिमी दुनिया को भारतीय योग के चमत्कारित अनुभव से परिचय कराया। उन्होंने आजीवन क्रिया योग का प्रचार किया। आज भारत सहित 144 देशों में क्रियायोग का अभ्यास किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.