Move to Jagran APP

West Bengal Chunav 2021: आलमगीर आलम को बंगाल चुनाव में मिली अहम जिम्मेदारी, चुनाव अभियान प्रबंधन का देखेंगे काम

West Bengal Assembly Election News आलम पश्चिम बंगाल में चुनाव अभियान प्रबंधन और समन्वय का काम देखेंगे। उनके साथ बीके हरिप्रसाद और विजय इंदर सिंगला को भी पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए वरिष्‍ठ पर्यवेक्षक नियुक्‍त किया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 05:16 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 07:14 PM (IST)
West Bengal Chunav 2021: आलमगीर आलम को बंगाल चुनाव में मिली अहम जिम्मेदारी, चुनाव अभियान प्रबंधन का देखेंगे काम
West Bengal Assembly Election 2021 आलमगीर आलम झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री हैं।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। West Bengal Assembly Election 2021 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बंगाल इलेक्शन कैंपेन मैनेजमेंट के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम शामिल हैं। इस कमेटी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद और विजय इंदर संगला भी हैं। आलमगीर आलम की संगठनात्मक कार्य क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेवारी मिली है।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, डा. एम तौसीफ, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, अनादि ब्रह्म, सुरेन्द्र सिंह, विनय सिन्हा दीपू, अमिताभ रंजन, अरूण श्रीवास्तव ,सलीम खान, जगदीश साहु, प्रभात कुमार, उज्ज्वल तिवारी, जितेन्द्र त्रिवेदी, दिनेश लाल सिन्हा आदि ने उनके मनोनयन पर शुभकामनाएं दी है।

कांग्रेस पार्टी ने 2021 में देश के पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। इसके तहत झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। आलमगीर आलम को वरिष्‍ठ पर्यवेक्ष नियुक्‍त किया गया है। वे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में चुनाव अभियान प्रबंधन और समन्वय का काम देखेंगे।

उनके साथ बीके हरिप्रसाद और विजय इंदर सिंगला को भी पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए वरिष्‍ठ पर्यवेक्षक नियुक्‍त किया गया है। बता दें कि 2021 में पश्चिम बंगाल के साथ असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव होना प्रस्‍तावित है। आलमगीर आलम झारखंड के पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे राज्‍य की हेमंत सरकार के शपथग्रहण समय में ही कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। 67 वर्षीय आलम चार बार विधायक चुने गए हैं। वे झारखंड विधानसभा के अध्‍यक्ष भी रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बंगाल इलेक्शन कैंपेन मैनेजमेंट के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम शामिल हैं। इस कमेटी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद और विजय इंदर सिंगला भी हैं। आलमगीर आलम की संगठनात्मक कार्य क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेवारी मिली है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, डा. एम तौसीफ, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, अनादि ब्रह्म, सुरेन्द्र सिंह, विनय सिन्हा दीपू, अमिताभ रंजन, अरूण श्रीवास्तव ,सलीम खान, जगदीश साहु, प्रभात कुमार, उज्ज्वल तिवारी, जितेन्द्र त्रिवेदी, दिनेश लाल सिन्हा आदि ने उनके मनोनयन पर शुभकामनाएं दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.