विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranchi: जातीय गणना पर BJP की मुश्किल बढ़ाएगी आजसू, सुदेश महतो ने पार्टी महाधिवेशन में प्रमुखता से उठाया मुद्दा

By Mohit TripathiEdited By: Mohit Tripathi
Published: Sun, 08 Oct 2023 08:32 PM (IST)

झारखंड में एनडीए के घटक दल आजसू पार्टी ने जातीय गणना पर भाजपा से अलग राग अलापा है। हालांकि पार्टी ...और पढ़ें

आजसू की मांग- जनजातीय जनगणना कराए सरकार। (सांकेतिक फोटो)
आजसू की मांग- जनजातीय जनगणना कराए सरकार। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. आजसू पार्टी की नई केंद्रीय समिति में 30 प्रतिशत होंगी महिलाएं।
  2. 50 प्रतिशत युवा होंगे केंद्रीय समिति के सदस्य।

राज्य ब्यूरो, रांची।  झारखंड में एनडीए के घटक दल आजसू पार्टी ने जातीय गणना पर भाजपा से अलग राग अलापा है। हालांकि पार्टी पहले भी राज्य में जातीय गणना कराने की वकालत करती रही है, लेकिन रविवार को पार्टी की हुई अहम बैठक में इस मांग को पुरजोर ढंग से उठाया गया। पार्टी ने यह मांग बिहार में जातीय गणना के डेटा पर सवाल उठाए जाने के बीच की है।

पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने बैठक में जातीय गणना को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जातीय गणना के मुद्दे पर राज्य की जनता को चिट्टी लिखकर और अन्य तरीके से बरगलाना बंद करें और जल्द से जल्द जातीय गणना करवाएं। यह मुख्यमंत्री के एकाधिकार का विषय है।

हर वर्ग के लिए जरूरी जातीय गणना: आजसू

आजसू प्रमुख ने कहा कि जातीय गणना इस राज्य में रहने वाले हर वर्ग के लोगों के लिए बहुत आवश्यक है। इसके आधार पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं, जिससे अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति का भी विकास हो पाएगा।

आजसू पार्टी के विधायक लंबोदर महतो ने भी कहा कि झारखंड सरकार को अपने खर्च पर जाति आधारित गणना करानी चाहिए। आजसू पार्टी शुरू से ही झारखंड में जाति आधारित जनगणना के पक्ष में काफी मुखर रही है।

संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का निर्णय

लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की 33 प्रतिशत आरक्षण की तैयारी के बीच आजसू पार्टी ने अपने संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का निर्णय लिया है।

तीन दिवसीय महाधिवेशन के समापन के बाद संगठन के विस्तार को लेकर हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया कि नई केंद्रीय समिति में 30 प्रतिशत महिला पदाधिकारी होंगी।

केंद्रीय समिति में युवाओं को युवाओं को देंगे मौका

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया गठित होनेवाली केंद्रीय समिति में युवाओं को विशेष रूप से सम्मिलित किया जाएगा। यहां तक कि इसके 50 प्रतिशत सदस्य युवा तथा 40 वर्ष से कम आयु वाले होंगे।

एक बार फिर पार्टी के अध्यक्ष चुने गए सुदेश महतो शीघ्र ही अपनी टीम गठित कर इसकी घोषणा करेंगे। बैठक में पार्टी के भावी केंद्रीय समिति का स्वरूप तय किया गया।

संगठन के विस्तार पर चर्चा के दौरान यह भी तय हुआ कि सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आबादी के आधार पर केंद्रीय समिति में पदाधिकारियों को स्थान दिया जाएगा।

हर प्रखंड व नगर निकाय को मिलेगा केंद्रीय समिति में मौका

राज्य के सभी प्रखंड और नगर निकाय से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने वाले कम से कम एक महिला एवं एक पुरुष केंद्रीय समिति में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बैठक में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक सुनीता चौधरी, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी जिला अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रमुख नेता सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़ें:Jharkhand Kurmi Protest: 'अमित शाह और JP नड्डा को नहीं आने देंगे झारखंड', कुड़मी संगठनों ने BJP को दी चेतावनी

'भाजपा शासित राज्य क्यों नहीं...', जाति जनगणना को लेकर Jairam Ramesh ने केंद्र पर उठाए सवाल