Ajit Jogi Passes Away: नहीं रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, CM हेमंत ने जताई शोक संवेदना, झारखंड के नेता मर्माहत
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।
रांची, जेएनएन। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी का निधन शुक्रवार को हो गया। उन्होंने 74 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को अंतिम सांसें लीं। उनके बेटे अमित जोगी ने ट्विटर पर अपने संदेश में कहा कि उनके सिर से पिता का साया उठ गया है। अजित जोगी को अभी कार्डियक अरेस्ट की शिकायत पर कुछ दिन पहले ही गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी जी के निधन की खबर मिली।
परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार वालों को इस दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।— Hemant Soren (घर में रहें - सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) May 29, 2020
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता श्री अजीत जोगी जी के असामयिक निधन की खबर से दुखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
#AjitJogi pic.twitter.com/WfQ0GCbq2J — Raghubar Das (@dasraghubar) May 29, 2020
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने संदेश में लिखा- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता अजीत जोगी जी के असामयिक निधन की खबर से दुखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।