Move to Jagran APP

एयर इंडिया की रांची-कोलकाता विमान सेवा बंद

एयर इंडिया ने कोलकाता-रांची-कोलकाता के बीच उड़ान भरने वाले एक विमान की सेवा बंद कर दी। अगले आदेश आने तक विमान सेवा बंद रहेगा।

By Edited By: Published: Sun, 03 Jun 2018 01:56 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jun 2018 03:22 PM (IST)
एयर इंडिया की रांची-कोलकाता विमान सेवा बंद
एयर इंडिया की रांची-कोलकाता विमान सेवा बंद

जागरण संवाददाता, रांची : रांची एयरपोर्ट से विमान सेवा बंद होने की सिलसिला दूसरे दिन जारी रहा। दो दिनों में चार विमान बंद हो गए। शनिवार को एयर इंडिया ने कोलकाता-रांची-कोलकाता के बीच उड़ान भरने वाले एक विमान की सेवा बंद कर दी। अगले आदेश आने तक विमान सेवा बंद रहेगा। एआई-719 विमान कोलकाता से उड़ान भरकर शाम छह बजकर 35 मिनट पर रांची लैंड करता था। पुन: शाम छह बजकर 55 मिनट पर कोलकाता के लिए टेक ऑफ करता था। रांची से कोलकाता रूट पर कम यात्री मिलने के कारण एयर इंडिया को यह फैसला लेना पड़ा।

loksabha election banner

रांची से एयर एशिया की तीन उड़ानें बंद : एयर एशिया एयरलाइंस रांची से उड़ान भरने वाली तीन विमान को शुक्रवार से स्थाई तौर पर बंद कर दिया है। साथ ही इन तीनों विमान को नए सेक्टर में सिफ्ट किया गया। इसके अलावा एयर एशिया की विमान संख्या आई5-1621 को बेंगलुरू-रांची-बेंगलुरु के बीस सीधी विमान सेवा में परिवर्तित किया गया। इससे पूर्व यह विमान रांची से भुवनेश्वर होते हुए बेंगलुरू के लिए उड़ान भरती थी। इसके अलावा एयर इंडिया भी आज कोलकाता-रांची-कोलकाता रुट की एक विमान बंद करेगा। ज्ञात हो की इससे पूर्व रांची एयरपोर्ट से 27 विमान सेवाएं दे रही थी। दो दिन की अंतराल पर रांची एयरपोर्ट से चार विमान सेवा बंद होने से यात्रियों के लिए परेशानी की बात है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की रेवेन्यू इनकम भी प्रभावित होगा।

इन विमानों की सेवा हुई बंद : एयर एशिया की विमान संख्या आई5- 541 कोलकाता-रांची-दिल्ली, आई5-546 दिल्ली-रांची-कोलकाता तथा आई5-1584 हैदराबाद-रांची-हैदराबाद के बीच उड़ान भरने वाली विमान को रांची रूट पर बंद कर दिया गया। इन रूट में पर्याप्त यात्री न मिलने के कारण एयर एशिया प्रबंधन ने यह फैसला लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.