Move to Jagran APP

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की IAS में प्रोन्नति पर बनी सहमति, 8 नवंबर के पूर्व जारी होगी सूची

Jharkhand News मुख्य सचिव सुखदेव सिंह अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह और कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह इसके लिए विशेष तौर पर यूपीएससी की बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार को नई दिल्ली गए थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 06:57 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 06:57 AM (IST)
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की IAS में प्रोन्नति पर बनी सहमति, 8 नवंबर के पूर्व जारी होगी सूची
3 वर्षों से यह मामला लटका हुआ था।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे अधिकारियों को राहत मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों को आईएएस में प्रोन्नति पर शीघ्र ही मुहर लग सकती है। इस सप्ताह के अंत तक प्रोसीडिंग फाइनल होने के बाद उन अधिकारियों के नामों का खुलासा होगा जिन्हें प्रोन्नति देने पर सहमति बनी है।

prime article banner

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह और कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह इसके लिए विशेष तौर पर यूपीएससी की बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार को नई दिल्ली गए थे। सूत्रों के अनुसार इस मुद्दे पर अंतिम मुहर 8 नवंबर के पूर्व लग जाएगी और सूची भी जारी हो जाएगी। झारखंड प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति का मामला पिछले 3 वर्षों से किसी न किसी कारण से लटका हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.