Move to Jagran APP

Agneepath Scheme 2022: अग्निपथ योजना पर आज कुछ करेगी कांग्रेस... समूचे झारखंड में विरोध प्रदर्शन

Agneepath Scheme 2022 झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध करेंगे। इसके लिए सोमवार की तिथि तय की गई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता अंशुल अभिजीत ने रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में यह जानकारी दी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 09:39 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 08:32 AM (IST)
Agneepath Scheme 2022: अग्निपथ योजना पर आज कुछ करेगी कांग्रेस... समूचे झारखंड में विरोध प्रदर्शन
Agneepath Scheme 2022: झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध करेगी।

रांची, राज्य ब्यूरो। Agneepath Scheme 2022 झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध करेंगे। इसके लिए सोमवार की तिथि तय की गई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता अंशुल अभिजीत ने रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार को सभी मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, ईश्वर आनंद, कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो आदि मौजूद थे। अंशुल अभिजीत ने कहा कि केंद्र सरकार की यह योजना युवाओं से विश्वासघात है। उन्होंने इस दौरान नारा भी दिया और कहा कि पूरे देश में यह नारा गूंज रहा है - अग्निपथ की बात, युवाओं से विश्वासघात। उन्होंने जानकारी दी कि सोमवार को राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इसके पूर्व अभिजीत ने कहा कि देश के युवाओं के सपनों को जलाकर केंद्र सरकार ने खाक कर दिया है। अग्निपथ योजना पर मिलिट्री एक्सपर्ट से लेकर तीनों सेनाओं के वरीय अधिकारी तक सवाल उठा रहे हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार अपने तानाशाही रवैये पर अडिग है। उन्होंने कहा कि सेना की स्थायी भर्तियों की पूर्ति क्या चार साल की कांट्रैक्ट भर्ती से पूरी हो जाएगी।

भारतीय सेना का जो इतिहास, परंपरा और अनुशासन है क्या वो चार साल की भर्ती से आ पायेगा। चार साल बाद अग्निवीरों की सेवा समाप्त हो जाएगी। तब उनका भविष्य क्या होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ कल 27 जून को राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह कार्यक्रम किया जाएगा। इसके लिए सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी की नियुक्ति कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.