Move to Jagran APP

Viral Video: प्रदीप यादव पर फिर एक महिला ने लगाया दुष्‍कर्म की कोशिश का अारोप

Viral Video. गोड्डा लोकसभा सीट से झाविमो के प्रत्याशी प्रदीप यादव पर देवघर निवासी महिला ने रांची में पार्टी के धरना के बाद जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 07:56 AM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 07:56 AM (IST)
Viral Video: प्रदीप यादव पर फिर एक महिला ने लगाया दुष्‍कर्म की कोशिश का अारोप
Viral Video: प्रदीप यादव पर फिर एक महिला ने लगाया दुष्‍कर्म की कोशिश का अारोप

क्रासर :

loksabha election banner

-रांची में झाविमो के धरना में शामिल होने के समय की घटना बताई

रांची, जेएनएन। झारखंड विकास मोर्चा के प्रधान महासचिव सह गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी प्रदीप यादव के खिलाफ एक और महिला ने दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। देवघर निवासी इस महिला का वीडियो भी वायरल हो गया है। वीडियो में महिला यह कहती नजर आ रही है कि झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के आह्वान पर रांची में एक धरना हुआ था। वह किसी पिंटू यादव का नाम लेते हुए कहती हैं कि उसके कहने पर वह अपने पुत्र के साथ रांची पहुंची थी। कोई अशोक शर्मा भी उसके साथ था, जिसके आवास पर वह एक सप्ताह तक ठहरी थी।

महिला के अनुसार प्रदीप यादव ने यह कहकर कि उससे उसे काम है, लगातार दो-तीन दिन तक उसे फोन किया। इसके बाद पिंटू यादव व विपिन बेसरा (पिता सचिवालय में कार्यरत) की गाड़ी से उसे लेकर निकला। पिंटू ने गाड़ी रोड पर ही छोड़ दी। बेटे को भी साथ जाने नहीं दिया। इसके बाद दोनों उसे प्रदीप यादव के पास ले जाकर बिठा दिया और खुद निकल गए। महिला के अनुसार प्रदीप यादव ने उसका हाथ पकड़ा तो उसने दांत काट लिया और चीखने लगी। इस बीच प्रदीप यादव के यहां कार्यरत लोग जुट गए। फिर वह बाहर निकल आई।

महिला के अनुसार प्रदीप यादव ने पिंटू यादव को 10 हजार रुपये देने की बात उससे कही थी। साथ ही उसने उसे हम बिस्तर होने को कहा था। महिला के अनुसार थोड़ी ही देर में पिंटू यादव और विपिन बेसरा वहां पहुंचे। दोनों ने अंदर जाकर क्या बात की, उसे पता नहीं। वह कहती है अशोक शर्मा ने इस बात को मीडिया में उछालने की बात कही थी, परंतु पिंटू यादव ने कहा कि इससे बदनामी होगी। इज्जत चली जाएगी, कीचड़ उछलेगा। वह कहती है फोन पर किसी तरह की धमकी तो नहीं मिली। हां कोई उससे फोन पर उल्टी-सीधी बातें जरूर करता है।

 बताते चलें कि इससे पहले झाविमो की एक प्रवक्ता भी प्रदीप यादव पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा चुकी है।

न तो मैं उस महिला को जानता हूं और न ही संबंधित व्यक्तियों को, जिसका नाम वह ले रही है। ऐसी साजिश मेरे खिलाफ पूर्व में भी हो चुकी है। एक बार फिर कोशिश की गई है। समय आने पर सब साफ हो जाएगा।

प्रदीप यादव, प्रधान महासचिव, झाविमो सह प्रत्याशी गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र

ऐसी कोई सूचना या शिकायत देवघर पुलिस तक नहीं पहुंची है। मामला आने पर उसकी छानबीन की जाएगी।

नरेंद्र कुमार सिंह, एसपी, देवघर

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.