Move to Jagran APP

Nitish Kumar: बिहार के बाद महाराष्ट्र-कर्नाटक में भी बदलेगी सरकार, भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा

Nitish Kumar News झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा है कि लोकतंत्र में विश्वास रखनेवाले दल एक मंच पर आ रहे हैं। बिहार से बदलाव की शुरुआत हो गई है। अब महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी भाजपा की सरकार बदल जाएगी। यह भाजपा के मुंह पर तमाचा है।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 09:41 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 09:43 PM (IST)
Nitish Kumar: बिहार के बाद महाराष्ट्र-कर्नाटक में भी बदलेगी सरकार, भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा
Bihar CM Nitish Kumar: बिहार में भाजपा से गठबंधन टूटने पर झारखंड कांग्रेस का बड़ा बयान।

रांची, राज्य ब्यूरो। Bihar Political Crisis झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी और पार्टी के केंद्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने मंगलवार को एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार में सत्ता का परिवर्तन एक नई शुरुआत है। पूरे देश की राजनीतिक चेतना में बदलाव आ रहा है। आनेवाले दिनों में महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी सरकारें बदलेंगीं।

loksabha election banner

लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले एक मंच पर आ रहे

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विश्वास रखनेवाले दल एक मंच पर आ रहे हैं और जो देश में आपातकालीन स्थिति बनी हुई है उसका जवाब देंगे। हर-एक सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक तौर पर सक्रिय नेता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए बदलाव लाएंगे। संविधान पर विश्वास करनेवाले कई राजनीतिक दलों के नेता जो लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एकत्रित होकर काम करने की सोच रहे हैं वे शीघ्र ही एक बैनर तले एकजुट होंगे। पांडेय ने कांग्रेस के तीनों विधायकों की गिरफ्तारी के सवाल पर कहा कि वे हमारे परिवार के सदस्य थे लेकिन अभी कानूनी प्रक्रिया चल रही है और इस बीच में कुछ बोलना अनुचित होगा।

नीतीश कुमार का निर्णय सराहनीय : राजेश ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने नीतीश कुमार के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा अपने साथी दलों सहित तमाम सरकारों को अस्थिर और अपदस्थ करने के काम में लगी थी, के चेहरे पर करार तमाचा लगा है। भ्रष्टाचार और बढ़ती महंगाई से लोगों में आक्रोश था जिसे महागठबंधन में आकर नीतीश कुमार ने समेटने का काम किया है। निश्चित रूप से आनेवाला समय महागठबंधन का होगा और हमारे नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनेगी। नीतीश कुमार ने जो कदम उठाया है उसकी जितनी भी सराहना की जाए, कम है।

पिछड़े ही पिछड़े वर्ग के दुश्मन : निशिकांत दुबे

उधर, भाजपा सांसद डा निशिकांत दुबे ने कहा है कि बिहार का इतिहास है पिछड़े ही पिछड़े वर्ग के दुश्मन होते हैं। जैसे दारोगा राय को कर्पूरी ठाकुर ने हटाया। कर्पूरी ठाकुर को रामसुंदर दास ने हटाया। लालू यादव व राबड़ी देवी को नीतीश कुमार ने हटाया। अब नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद का सपना देखकर पिछड़े वर्ग के नरेंद्र मोदी को हटाना चाहते हैं। भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि आने वाले वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा नीतीश कुमार और उनके पूरे कुनबे को धूल चटा देगी। पीएम नरेंद्र मोदी को सभी वर्गों के लोग पसंद करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.