23 घंटे से लापता एचईसी के सीनियर डीजीएम बरियातू से बरामद, पुलिस ले रही जानकारी
23 घंटे से लापता एचईसी के एचएमबीपी में कार्यरत सीनियर डीजीएम आरके झा को बरियातू से सकुशल बरामद कर लिया गया है। आज सुबह 11 बजे पुलिस ने उन्हें बरामद किया। फिलहाल पुलिस उनसे जानकारी ले रही है। इसके बाद उनका इलाज किया जाएगा।
रांची, जासं । 23 घंटे से लापता एचईसी के एचएमबीपी में कार्यरत सीनियर डीजीएम आरके झा को बरियातू से सकुशल बरामद कर लिया गया है। आज सुबह 11 बजे पुलिस ने उन्हें बरामद किया। बता दें कि मंगलवार यानि कल दोपहर के 12.20 बजे के आसपास वे आफिस से घर के लिए निकले थे। तब से वे गायब थे। फिलहाल पुलिस जानकारी ले रही है कि वे किस परिस्थिति में बरियातू तक पहुंचे थे। इसके अलावा बरियातू के साईं हॉस्पिटल में उनका इलाज करवाया जा रहा है।
गौरतलब है कि एचईसी के एचएमबीपी में कार्यरत सीनियर डीजीएम आरके झा मंगलवार दोपहर 12.20 बजे से आफिस से निकलने के बाद से गायब थे। देर शाम जब वे घर नहीं पहुंचे तब परिवार के लोगों ने पता लगाना शुरू किया। 12.20 में आफिस से निकलने के बाद वहां के लोग सोच रहे थे कि घर गए होंगे। पुलिस रात एक बजे तक खोज करती रही। स्टीफर डाग की भी मदद ली गई थी। मोबाइल भी बंद था। मोबाइल का अंतिम लोकेशन एचईसी नेहरू पार्क में आ रहा था। एचईसी के करीब 50 लोग जगह-जगह उनकी तलाश कर रहे थे। वे मूल रूप से दरभंगा मधुबनी के निवासी हैं।