Move to Jagran APP

Jharkhand BJP: आदिवासी सिर्फ थर्ड और फोर्थ ग्रेड नौकरियों के लिए नहीं... प्रवीण सिंह और ताला मरांडी भाजपा में शामिल

Jharkhand News भाजपा प्रदेश कार्यालय में बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश की उपस्थिति में दोनों नेताओं ने कमल का दामन थामा। प्रवीण सिंह पूर्व विधान पार्षद रहे हैं। वहीं ताला मरांडी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। ताला मरांडी की यह घर वापसी है।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 10:19 PM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 10:20 PM (IST)
Jharkhand BJP: आदिवासी सिर्फ थर्ड और फोर्थ ग्रेड नौकरियों के लिए नहीं... प्रवीण सिंह और ताला मरांडी भाजपा में शामिल
Jharkhand BJP: आदिवासी सिर्फ थर्ड और फोर्थ ग्रेड नौकरियों के लिए नहीं... प्रवीण सिंह और ताला मरांडी भाजपा में शामिल

रांची, राज्य ब्यूरो। पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। हाल ही में जदयू छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले प्रवीण सिंह और ताला मरांडी की वापसी के लिए कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। प्रवीण सिंह ने इसे घर वापसी बताते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। भाजपा उनके लिए घर वापसी जैसा है। राजनीति की शुरूआत यहीं से हुई। भाजपा ने उन्हें विधान पार्षद बनाकर सम्मान दिया। 14 वर्ष बाद वे वापस आए हैं तो बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी सिर्फ थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नौकरियों के लिए नहीं हैं। उन्हें अधिकाधिक मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने काम करने का मौका दिया। वे उनके प्रति आभारी है। उनके साथ जदयू के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश ङ्क्षसह भी पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने भी नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब नए सिरे से भाजपा को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। इस मौके पर प्रवीण ङ्क्षसह के कई समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं ताला

प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की मौजूदगी में ताला मरांडी ने भाजपा का झंडा थाम लिया। ताला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें बोरियो से भाजपा का टिकट नहीं मिला था तो वे आजसू पार्टी में चले गए थे। रघुवर दास मुख्यमंत्री थे तो ताला मरांडी को झारखंड में भाजपा के संगठन की कमान दी गई थी। संगठन में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था कि पुत्र की शादी नाबालिग किशोरी से कराने को लेकर ताला विवाद में आ गए थे और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। बाबूलाल मरांडी भाजपा में वापस आए तो ताला मरांडी ने भी अपनी पुरानी पार्टी में आने का प्रयास शुरू कर दिया था।

सरकार को कोसा बाबूलाल-दीपक प्रकाश ने

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश तथा भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर हमला बोला। दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार में जमीन के साथ जमीर भी लूटी जा रही है। सोरेन परिवार का अतीत ही लूट से जुड़ा है। सत्ताधारी नेता से लेकर राज्य के पदाधिकारी अपने ससुराल पक्ष पर ज्यादा मेहरबान हैं। मुख्यमंत्री खुलेआम भ्रष्टाचारियों के पक्ष में खड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के वर्तमान हालात पर उनकी प्रधानमंत्री, गृह मंत्री तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा हुई है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में लूट की प्रतियोगिता चल रही है। आलम यह है कि कहीं आम आदमी घर-द्वार बंद कर बाहर जाए तो लोग घर को ही कब्जा कर लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.