विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में आदित्य स्टेट टॉपर

By Sachin MishraEdited By:
Published: Tue, 23 May 2017 11:14 AM (IST)

आदित्य मिश्र ने 150 में से 124 अंक हासिल किया। भौतिकी में 38.75, रसायन में 42.5 व गणित में 42.75 अंक हासिल किया।

झारखंड इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में आदित्य स्टेट टॉपर
झारखंड इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में आदित्य स्टेट टॉपर

जेएनएन, रांची/बोकारो। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। बोकारो के विद्यार्थियों ने ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल के आदित्य मिश्र और हर्ष कुमार ने राज्य में क्रमश: पहला व दूसरा स्थान हासिल कर बोकारो का मान बढ़ाया।

आदित्य मिश्र ने 150 में से 124 अंक हासिल किया। इसने भौतिकी में 38.75, रसायन में 42.5 एवं गणित में 42.75 अंक हासिल किया। इसी प्रकार हर्ष कुमार ने गणित में 40.5, भौतिकी में 42.5 एवं रसायन में 33 अंक हासिल किया। उज्ज्वल को राज्य में 51 वां स्थान मिला।

13 मई को संपन्न इस परीक्षा में 16,665 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इन सभी की रैंकिंग जारी की गई है। इधर, पर्षद ने 13 मई को ही संपन्न डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा-लेटरल इंट्री का भी परिणाम जारी कर दिया।

यह भी पढ़ेंः सनी लियोन 27 को आएंगी रांची, मोरहाबादी में झुमाएंगी

यह भी पढ़ेंः झारखंड के बोकारो में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी