Move to Jagran APP

Lal Singh Chaddha: आमिर खान मनी लांड्रिंग में लिप्त, केंद्रीय एजेंसियां करें जांच, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का गंभीर आरोप

Lal Singh Chaddha फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रदर्शन के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अभिनेता आमिर खान पर कई गंभीर आरोप लगाया है। सांसद का कहना है कि आमिर खान मनी लांड्रिंग में लिप्त हैं। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से जांच की मांग की है।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 05:07 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 05:08 PM (IST)
Lal Singh Chaddha: आमिर खान मनी लांड्रिंग में लिप्त, केंद्रीय एजेंसियां करें जांच, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का गंभीर आरोप
lal singh chaddha controversy: भाजपा सांसद ने आमिर खान पर लगाया मनी लांड्रिंग का आरोप।

रांची, डिजिटल डेस्क। lal singh chaddha controversy अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले झारखंड के गोड्डा क्षेत्र के भाजपा सांसद डा निशिकांत दुबे ने फिल्म अभिनेता आमिर खान पर गंभीर आरोप लगाया है। बालीवुड अभिनेता आमिर खान के बारे में कहा है कि वह मनी लांड्रिंग के खेल में शामिल हैं। केंद्रीय एजेंसियों को चाहिए कि उनकी जांच करें। सांसद ने अपने टवीट कर लिखा है कि आमिर खान की फिल्म सीकरेट सुपर स्टार भारत में 60 करोड़ कमाती है, लेकिन चीन में यह फिल्म 900 करोड़ कमाती है, जबकि उसी समय बाहुबली फिल्म भारत में 1600 करोड़ कमाती है, लेकिन चीन में मात्र 80 करोड़ रुपये कमाई करती है। एनआइए, प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग को आमिर खान के मनी लांड्रिंग की जांच करनी चाहिए।

loksabha election banner

लाल सिंह चड्ढा का बायकाट कर दिया देशभक्ति का परिचय

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि भारत के नागरिक होकर भी डरने की बात पर दुनिया को गुमराह करने वाले आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को बॉयकॉट कर राष्ट्र भक्तों ने यह दिखाया कि झूठ व फरेब अब नहीं चलेगा। देश मजबूती से मजबूत नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विश्व को रास्ता दिखा रहा है। भाजपा सांसद का यह बयान ऐसे समय में आया है जब आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म लाल सिंह चड्ढा सिनेमाघरों में शुक्रवार को प्रदर्शित हुई है। झारखंड के भी कई सिनेमाघरों में शुक्रवार को लोग इस फिल्म को देखने के लिए पहुंचे। PVR Cinemas Ranchi में Laal Singh Chaddha चार शो में प्रदर्शित हुई है। पहला शो 6:30 pm, दूसरा शो 7:30 pm, तीसरा शो 10:00pm और चौथा शो 11:00pm से है।

रांची के सिनेमाघरों में भी आमिर की फिल्म देखने पहुंचे लोग

रक्षा बंधन पर अवकाश होने के कारण शुक्रवार को बड़ी संख्या में फिल्म प्रेमी इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचे। कई दर्शकों ने अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन का भी आनंद उठाया। यह फिल्म भी पीवीआर सिनेमा रांची में छह शो में प्रदर्शित की गई है। Raksha Bandhan का पहला शो 4:45 pm, दूसरा शो 5:45 pm, तीसरा शो 7:20 pm, चौथा शो 8:20 pm, पांचवा शो 9:55pm और छठवां शो 10:55 pm से हैं। इन दोनों फिल्मों के प्रति सिनेमा दर्शकों का आकर्षण यहां है। कई दर्शकों ने कहा कि सिनेमा को सिनेमा के नजरिए से ही देखने का आनंद है। दोनों अभिनेताओं ने अपनी फिल्मों में शानदार काम किया है। सिनेमा पर राजनीति अच्छी बात नहीं है। आमिर खान की फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। इस फिल्म की चर्चा सोशल मीडिया में खूब हो रही थी। इस वजह से भी सिनेमा देखने के लिए पहुंचे।

करीना कपूर के साथ चार साल बाद पर्दे पर आमिर खान

मालूम हो कि लाल सिंह चड्डा में आमिर खान के साथ अभिनेत्री करीना कपूर ने काम किया है। वहीं रक्षा बंधन फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने काम किया है। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। एक पक्ष ऐसा है जो इस फिल्म की आलोचना कर रहा है। इसे सियासत के नजरिए से देख रहा है। इस विरोध और आलोचना के कारण भी दर्शक इस फिल्म को देखना चाह रहे हैं। मालूम हो कि आमिर खान की यह फिल्म छह आस्कर अवार्ड विजेता फारेस्ट गंप का हिन्दी वर्जन बताया जा रहा है। इस फिल्म के जरिए आमिर खान करीब चार वर्ष बाद सिनेमा के पर्दे पर अवतरित हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की है।

भाजपा सांसद डा निशिकांत दुबे का पढ़िए टवीट:-


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.