Move to Jagran APP

आचार्यकुलम का उद्घाटन करने छह को आएंगे बाबा रामदेव

रांची नामकुम में बन रहे आचार्यकुलम का उद्घाटन छह अप्रैल को होगा। उद्घाटन के लिए बाबा रामदेव आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 01:49 AM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 01:49 AM (IST)
आचार्यकुलम का उद्घाटन करने छह को आएंगे बाबा रामदेव
आचार्यकुलम का उद्घाटन करने छह को आएंगे बाबा रामदेव

रांची : नामकुम में बन रहे आचार्यकुलम का उद्घाटन छह अप्रैल को होगा। उद्घाटन के लिए बाबा रामदेव आ रहे हैं। इनके अलावा हरिद्वार से भी बहुत से लोग आएंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी आमंत्रित किया गया है। छह अप्रैल से ही चैत्रप्रतिपदा शुरू हो रही है और इसी दिन महिला दिवस भी मनेगा। यह जानकारी हरिद्वार से आई महिला पतंजलि योग समिति की मुख्य केंद्रीय प्रभारी साध्वी देवप्रिया ने दी। वे चैंबर भवन में राज्य भर से आई महिलाओं को संबोधित करने के बाद प्रेस से बातचीत कर रही थीं। कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं किसान सेवा समिति के लोग उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि छह को राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन होगा। बाबा चैत्र प्रतिपदा को ही महिला दिवस मनाते आ रहे हैं। संस्था से करीब 25 लाख महिलाएं जुड़ी हैं। झारखंड में भी करीब दस हजार से ऊपर महिलाएं योग से जुड़ चुकी हैं। 500 वैज्ञानिक आयुर्वेद के क्षेत्र में दिन रात कर रहे हैं शोध : साध्वी देवप्रिया ने बताया कि बाबा रामदेव चार कार्यक्रम लेकर चले हैं। पहला शिक्षा, दूसरा स्वास्थ्य, तीसरा शोध और चौथा गोसेवा। शिक्षा के क्षेत्र में जल्द ही अपना बोर्ड होगा। हरिद्वार में आचार्यकुलम चल रहा है। अब दूसरा केंद्र रांची में खुल रहा है। हमारी योजना हर मैट्रो में पचास करोड़ की लागत से आचार्यकुलम खोलना है। इसके बाद हर जिले में। अभी पांच सौ जिलों में खोलने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रखने की प्रेरणा दी जा रही है। आयुर्वेद में शोध के मामले में भी दुनिया की आधुनिकतम मशीनें और पांच सौ वैज्ञानिक दिन रात शोध कर रहे हैं। गोसेवा के मामले में कहा कि हम दूध के साथ गोबर और मूत्र भी लोगों से खरीद रहे हैं। केवल दूध से हम गाय की सेवा नहीं कर सकते। गोबर और गोमूत्र का उपयोग भी होना चाहिए। उत्तराखंड में किसानों से गोबर और गोमूत्र खरीदा जा रहा है। यह प्रक्रिया पूरे देश में शुरू होगी। ताकि लोगों को रोजगार भी मिल सके। आचार्यकुलम में एलकेजी से पांच तक की कक्षाएं होंगी शुरू : आचार्यकुलम के प्रमुख एलआर सैनी ने कहा कि अभी एलकेजी से पांच तक की कक्षाएं शुरू होंगी। अब तक तीन बच्चों का प्रवेश हो चुका है। 560 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में प्रात प्रभारी राम जीवन, बहन सुधा, करम कोइरी, ईश्वर चंद्र, रंजना, मालती आदि मौजूद थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.